10.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यबिहार की जेल में 'दंतकट्टा' ने फैला दिया आतंक, दौड़ा-दौड़ा कर सबको...

बिहार की जेल में ‘दंतकट्टा’ ने फैला दिया आतंक, दौड़ा-दौड़ा कर सबको काटा

Published on

नवादा

बिहार के नवादा जिले की जेल में दंतकट्टा के जख्म लिए कई कैदी आपको घूमते मिल जाएंगे, बशर्ते आपको जेल के अंदर जाने की इजाजत मिल जाए। आपको ‘मुंहनोचवा’ तो याद होगा जो छत पर सोए लोगों के मुंह नोचकर भाग जाता था। उसी तरह का एक दंतकट्टा नवादा जेल में एंट्री पा गया, यूं कहिए कि उसे पुलिस वाले ही ले आए। लेकिन उन्हें क्या पता था कि वो अपने साथ एक आफत लेकर आए हैं। नवादा मंडल कारा में उसी दंतकट्टा ने जमकर उत्पात मचाते हुए दो बंदी और एक जेल कर्मी को दांतों से काटकर जख्मी कर दिया। जिसके बाद जख्मी जेल कर्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

दंतकट्टा को भी अस्पताल में कराया गया भर्ती
जेल में उत्पात मचा रहे कैदी को जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां भी वह शांत नहीं रहा। जिसके बाद पुलिस अभिरक्षा में उसे सदर अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि नारदीगंज थाना क्षेत्र के सिरपतिया गांव से पुलिस ने 27 अगस्त को शराब मामले में प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया था।

जेल में आते ही बन गया ‘दंतकट्टा’
सिपाही उदय कुमार ने बताया कि जब से कैदी प्रमोद जेल में आया है, तब से वो कई कैदियों को दौड़ा-दौड़ा कर दांत काट चुका है। उन्होंने बताया कि दो कैदी और एक जेल कर्मी को भी प्रमोद ने दांत काट कर जख्मी कर दिया। जेल सुपरिटेंडेंट अजीत कुमार ने कहा है कि शराब के मामले में युवक जेल में बंद है। इसी दौरान उसने कुछ कैदियों और जेलकर्मियों पर हमला बोला।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...