11.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यलाउड म्यूजिक के लिए एलेक्सा दोषी नहीं, होटल मालिक भरेगा जुर्माना: HC

लाउड म्यूजिक के लिए एलेक्सा दोषी नहीं, होटल मालिक भरेगा जुर्माना: HC

Published on

मुंबई

बॉम्बे हाई कोर्ट ने एलेक्सा से जुड़े मामले में होटल मालिकों की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया है। दरअसल, गोवा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ध्वनि प्रदूषण मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। मालिकों ने इसे रद्द की करने की मांग की थी। अदालत ने इसे स्वीकार नहीं किया और याचिकाकर्ताओं पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगा दिया।

विला कैलंगुट रिजार्ट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक और याचिकाकर्ता डेक्सटर सावियो डी सूजा हैं। उन्होंने गोवा में बॉम्बे हाई कोर्ट के समक्ष याचिका दायर कर दावा किया कि उन्हें जारी कारण बताओ नोटिस गलत है। उनका कहना था कि वह ध्वनि प्रदूषण मानदंडों का उल्लंघन नहीं कर रहे थे, बल्कि म्यूजिक एलेक्सा के जरिए बजाया जा रहा था। एलेक्सा अमेजन की और से दी जाने वाली ऑटोमैटेड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस असिसटेंट सर्विस है।

बेंच ने अपने फैसले में क्या कहा…
जस्टिस एम एस सोनक और आर एन लद्दा की बॉम्बे हाई कोर्ट की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की। पीठ अपने फैसले में कहा, ‘म्यूजिक एलेक्सा प्ले कर रहा था या फिर रिसॉर्ट में कोई मेहमान संगीत बजा रहा था… इस तरह का बचाव मजबूत नहीं है। हमें यकीन है कि अथॉरिटी की ओर से इसका समाधान किया जाएगा जिसने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

‘ध्वनि प्रदूषण नियमों को लागू करना हो जाएगा मुश्किल’
बेंच ने कहा, ‘प्रथम दृष्टया हमें लगता है कि याचिकाकर्ता अपने मेहमानों या एलेक्सा को दोष नहीं दे सकता है। अगर इस तरह के बचाव को बरकरार रखा गया तो अधिकारियों के लिए ध्वनि प्रदूषण नियमों को लागू करना बहुत मुश्किल हो जाएगा। वैसे ही ध्वनि प्रदूषण के मामलों की निगरानी करना बहुत कठिन है। इस मामले में विशेष उदाहरण देकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। याचिकाकर्ता के खिलाफ इससे पहले भी कई शिकायतें दर्ज हुई हैं।’

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...