11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराजनीतिचुनाव कांग्रेस के लिए अच्छे हैं, अध्यक्ष पद के सवाल पर बोले...

चुनाव कांग्रेस के लिए अच्छे हैं, अध्यक्ष पद के सवाल पर बोले शशि थरूर

Published on

नई दिल्ली

गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस से इस्तीफे के बाद पार्टी के एक और सीनियर नेता सुर्खियों में हैं। इस बार कांग्रेस छोड़ने की बात तो नहीं है लेकिन पार्टी में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर मची गहमागहमी की है। दरअसल, कांग्रेस के सीनियर नेता शशि थरूर ने अखबार में एक लेख लिखा है, जिसे लेकर उनके पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। थरूर से इस बारे में मंगलवार को सवाल किया गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी है।

शशि थरूर से पूछा गया कि क्या वह कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘मेरे पास कमेंट करने के लिए कुछ नहीं है। मैंने अपने आर्टिकल में जो लिखा है, उसे स्वीकार करता हूं। वह यह है कि कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव अच्छी बात होगी।’

‘पार्टी में दर्जन भर सीटों पर होना चाहिए चुनाव’
लेख में थरूर ने कहा है कि कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की दर्जन भर सीटों के लिए भी पार्टी को चुनाव की घोषणा करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘एआईसीसी और पीसीसी प्रतिनिधियों से लिए पार्टी के सदस्यों को यह फैसला लेने देने कि इन अहम पदों पर पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा, इससे आने वाले नेताओं के समूह को वैध बनाने और पार्टी का नेतृत्व करने के लिए उन्हें विश्वसनीय जनादेश देने में मदद मिलेगी।’

‘नए अध्यक्ष का चुनाव करना पुनरुद्धार की शुरुआत’
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 2020 में पत्र लिखकर संगठनात्मक सुधारों की मांग करने वाले 23 नेताओं के समूह में शशि थरूर शामिल रहे हैं। तिरुवनंतपुरम से सांसद ने कहा, ‘एक नए अध्यक्ष का चुनाव करना पुनरुद्धार की ओर एक शुरुआत है, जिसकी कांग्रेस को सख्त जरूरत है। मैं उम्मीद करता हूं कि चुनाव के लिए कई उम्मीदवार सामने आएंगे। पार्टी और देश के लिए अपने विचारों को सामने रखना निश्चित तौर पर जनहित को जगाएगा। हालांकि, पार्टी को पूरी तरह से पुनर्जीवित करने की जरूरत है लेकिन नेतृत्व के जिस पद को तत्काल भरने की जरूरत है वह स्वाभाविक रूप से कांग्रेस अध्यक्ष का पद है।’

17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव
कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक 24 सितंबर से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आरंभ होगी और एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को चुनाव होगा। नामांकन की आखिरी तिथि 30 सितंबर होगी। इस अवधि के दौरान सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच एक अक्टूबर को होगी, जबकि नामांकन पत्र आठ अक्टूबर तक वापस लिए जा सकते हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...