15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यमुगलों ने भारत को नाम दिया हिंदुस्तान... कांग्रेस सांसद बोले, मैं उनका...

मुगलों ने भारत को नाम दिया हिंदुस्तान… कांग्रेस सांसद बोले, मैं उनका वंशज, मुझे गर्व है

Published on

दिसपुर

असम के कांग्रेस सांसद अब्‍दुल खालिक के व‍िवाद‍ित बयान पर बवाल हो गया है। खालिक ने मुगलों पर गर्व जाह‍िर करते हुए कहा क‍ि उन्‍होंने छोटे राज्‍यों में बंटे भारत को हिंदुस्‍तान नाम दिया है। इसलिए उन पर गर्व है। उन्‍होंने आगे कहा क‍ि मुझे मुगलों पर गर्व है। मैं मुगल नहीं हूं। लेकिन उनका वंशज हूं। मुगलों ने इस देश को आकार देने का काम किया था। इसलिए मुझे उन पर गर्व है। कांग्रेस सांसद ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर आपको मुगलों से इतनी नफरत हैं तो लाल किले पर तिरंगा फहराना भी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि मुगलों ने भारत में लाल किला और ताजमहल जैसे स्मारकों का निर्माण किया था और इसलिए देश में उनके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। अब्दुल खालिक ने आगे कहा कि मुगलों का महत्व इस बात से पता चलता है कि देश का हर प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराता रहा है।

मुगलों द्वारा असम पर आक्रमण की बात पूछे जाने पर असम के बारपेटा विधानसभा सीट से कांग्रेस सांसद खालिक ने कहा क‍ि हां, मुगलों ने असम पर आक्रमण किया था। लेकिन यह सब व्यक्तिगत नहीं था। उस समय उनकी देश पर हुकूमत थी। वे उस समय के राजा थे और राजा होने के नाते उन्होंने असम पर अटैक किया था। उन्होंने कहा क‍ि अहोम सेना ने मुगलों को बार-बार पराजित किया था। लेकिन उसम समय असम की अपनी एक अलग रियासत थी और भारत एक अलग राष्ट्र था। वह विवाद मुगल और अहोम सेना के बीच नहीं था। वह विवाद भारत और असम के बीच था। आज असम भारत का हिस्सा है। आज परिस्थितियां पहले से बहुत अलग हैं।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this