11.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्ययूपी: जयंत चौधरी की काट कहे जाने पर क्या बोले BJP के...

यूपी: जयंत चौधरी की काट कहे जाने पर क्या बोले BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष?

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने काम संभाल लिया है. अब आजतक से बातचीत में भूपेंद्र चौधरी का कहना है कि 2024 में बीजेपी को 80 में से 80 लोकसभा सीट जिताना उनकी प्राथमिकता है. जाट नेता भूपेंद्र चौधरी को लगातार आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी की काट कहा जा रहा है. इसपर भी भूपेंद्र ने जवाब दिया.

बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जयंत चौधरी का नाम लेने से परहेज करते रहे. कई बार जयंत पर सवाल पूछे जाने पर भूपेंद्र बोले कि वह (जयंत) अपनी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं और मैं अपनी पार्टी के लिए. भूपेंद्र ने कहा कि बीजेपी जाट और समुदाय देखकर कोई फैसले नहीं करती.

जयंत चौधरी की काट के तौर पर उन्हें आगे करने के बीजेपी के फैसले पर जब सवाल पूछे गए तो भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जो लोग यह कह रहे हैं कि जाट होने की वजह से या किसान आंदोलन की वजह से मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया तो ऐसे लोग डाटा निकालें कि 2022 के चुनाव में भी बीजेपी ने पश्चिम में कितना बेहतर प्रदर्शन किया था. आगरा से लेकर बागपत तक, कानपुर से लेकर इटावा तक बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया था.

‘संगठन सरकार से बड़ा होता है’
खास बातचीत में नए अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि संगठन सरकार से बड़ा होता है और संगठन के एजेंडे पर ही सरकार काम करती है. वह बोले, ‘सरकार और संगठन दोनों एक साथ मिलकर काम करेंगे और दोनों का लक्ष्य एक है, आम लोगों के लिए काम करना. सरकार और संगठन में कहीं कोई टकराव नहीं है. हम सब मिलकर जनता के लिए काम कर रहे हैं और 2024 हमारा लक्ष्य है.’ भूपेंद्र चौधरी आगे बोले कि उन्हें इसका जरा भी आभास नहीं था कि उन्हें अध्यक्ष पद दिया जा सकता है. जब आलाकमान ने उन्हें बुलाया तब उन्हें इस बात का ना कोई भान था ना ही कोई यकीन.

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...