11.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यसोनाली फोगाट केसः डिप्टी SP को जांच, Curlie's बार पहुंची गोवा टूरिज्म...

सोनाली फोगाट केसः डिप्टी SP को जांच, Curlie’s बार पहुंची गोवा टूरिज्म की टीम

Published on

नई दिल्ली/ पणजी,

गोवा में हरियाणा की टिकटॉक स्टार और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. शुरू में हार्ट अटैक से मौत की बात कही गई तो बाद में ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से मौत की बात सामने आई. सोनाली फोगाट के पीए सुधीर और सहयोगी सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गोवा पुलिस पहले ही दोनों को गिरफ्तार कर चुकी है.

सोनाली फोगाट की मौत के मामले में अब गोवा सरकार भी एक्टिव हो गई है. गोवा सरकार ने सोनाली फोगाट की मौत के मामले की जांच अब डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी से कराने का निर्णय लिया है. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को खुद इसका ऐलान किया. गोवा के सीएम ने ये ऐलान किया कि सोनाली फोगाट की मर्डर मिस्ट्री के जांच अधिकारी को अपग्रेड किया गया है.

उन्होंने कहा कि अब डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है. गोवा के सीएम ने ये भी कहा कि गोवा पुलिस की टीम को जांच के लिए हरियाणा भी भेजा गया है. दूसरी तरफ, खबर ये भी है कि Curlie’s Club के खिलाफ भी बड़ा एक्शन हो सकता है. सरकार Curlie’s Club पर बड़े एक्शन की तैयारी में है.

सूत्रों के मुताबिक Curlie’s Club के खिलाफं NDPS एक्ट के तहत दो केस पहले से दर्ज हैं. आंध्र प्रदेश के एक ड्रग्स के केस में Curlie’s क्लब का नाम सामने आया था. सूत्रों के मुताबिक गोवा पुलिस अब इन्हीं पुराने केस को आधार बनाकर Curlie’s क्लब का लाइसेंस रद्द करवाने की कवायद में जुट गई है.

गोवा के Curlie’s बार में भी गोवा पुलिस के साथ गोवा टूरिज्म की टीम पहुंची है. गोवा टूरिज्म की टीम Curlie’s बार के तमाम दस्तावेजों की जांच कर रही है. साथ ही, बिलिंग रिसिप्ट की भी तफ्तीश गोवा टूरिज्म की टीम कर रही है. गौरतलब है कि इस क्लब के मालिक को गोवा पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था.

गोवा पुलिस के मुताबिक Curlie’s क्लब के मालिक ने पूछताछ में ये कबूल किया था की उसकी रजामंदी से ही क्लब में ड्रग्स का इस्तेमाल किया जा रहा था. इसी क्लब में आरोपी सुधीर ने सोनाली को ड्रग्स दिया था. इतना ही नहीं, क्लब से ड्रग्स की बरामदगी भी हुई थी. गौरतलब है कि सोनाली फोगाट की तबीयत इसी क्लब में ड्रग्स लेने के बाद बिगड़ी थी.

बता दें कि सोनाली फोगाट को 23 अगस्त के दिन मृत हालत में एंथनी अस्पताल ले जाया गया था. सोनाली फोगाट की मौत को लेकर पहले कहा जा रहा था कि हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हुई है. परिवार के लोगों ने पीए सुधीर और सुखविंदर पर हत्या का आरोप लगाया था. बाद में ड्रग्स की ओवरडोज की थियरी भी सामने आई. पोस्टमॉर्टम भी हुआ और सैंपल्स को कुछ अन्य जांच के लिए भी गोवा पुलिस की ओर से भेजा गया था जिससे सोनाली की मौत की असली वजह सामने आ सके.

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...