10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराजनीतिजब भिड़ गए स्कूलों का रियलिटी चेक करने पहुंचे BJP प्रवक्ता और...

जब भिड़ गए स्कूलों का रियलिटी चेक करने पहुंचे BJP प्रवक्ता और AAP विधायक

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच अब स्कूलों को लेकर नई बहस छिड़ गई. ये बहस बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया और आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज के बीच खटपट तक पहुंच गई. दरअसल, गौरव भाटिया आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज को चुनौती देकर दिल्ली के नए स्कूलों का रियलिटी चेक करने कौटिल्य स्कूल पहुंचे थे. वहां सौरभ भारद्वाज भी पहुंच गए. दोनों नेताओं के बीच जमकर बहस हुई. दोनों नेताओं ने एक दूसरे की पार्टियों पर जमकर आरोप प्रत्यारोप भी लगाए. इस दौरान दोनों नेताओं के समर्थकों ने नारेबाजी भी की.

क्या है पूरा मामला?
ये पूरा मामला दिल्ली में नए स्कूलों को लेकर है. बीजेपी का दावा है कि आम आदमी पार्टी सरकार ने अपने घोषणा पत्र में 500 नए स्कूल बनाने का वादा किया था. बीजेपी का आरोप है कि आप ने एक भी नए स्कूल नहीं बनाए. सिर्फ पुराने स्कूलों में नए कमरे बनाकर नए स्कूल बनाने का दावा किया जा रहा है.आज तक चैनल पर अंजमा ओम कश्यप के खास कार्यक्रम हल्ला बोल पर गौरव भाटिया ने सौरभ भारद्वाज के साथ नए स्कूल देखने की चुनौती दी थी. साथ ही इसकी रिपोर्ट हल्ला बोल कार्यक्रम में रखने की बात की थी.

इसी चुनौती के मुताबिक, गौरव भाटिया इन नए स्कूलों का रियलिटी चेक करने पहुंचे थे. इस दौरान वहां आप विधायक सौरभ भारद्वाज भी आप कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे. उन्होंने कहा कि हम आपको दिल्ली के स्कूलों में ले चलते हैं. इसके बाद दोनों नेताओं में बहस छिड़ गई. समर्थकों ने जमकर नारेबाजी भी की.

एक दूसरे पर लगाए आरोप प्रत्यारोप
उधर, बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने वीडियो ट्वीट कर कहा कि जैसा वादा किया था, 11 बजे मैं आप प्रवक्ता से 500 नए स्कूलों की सूची लेने कौटिल्य विद्यालय पहुंचा. लेकिन बार बार नए स्कूलों की लिस्ट मांगने पर भी आप प्रवक्ता ने नहीं दी. 2 पुराने स्कूलों को नया स्कूल बता दिया. बाद में वे खुद कहने लगे कि अभी स्कूल बन रहा है. यहां झूठ पकड़ गया. उन्होंने कहा, कट्टर बेईमान अरविंद केजरीवाल का यही शिक्षा मॉडल है. वहीं, सौरभ भारद्वाज ने कहा कि गौरव भाटिया ने चुनौती दी थी कि हम दोनों साथ में चलकर 500 स्कूलों का निरीक्षण करेंगे. लेकिन वे दो स्कूल देखकर भाग गए.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...