10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराजनीति'ऑपरेशन लोटस' पर दिल्ली में बवाल! CBI मुख्यालय के बाहर धरने पर...

‘ऑपरेशन लोटस’ पर दिल्ली में बवाल! CBI मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठे AAP नेता

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में आम आदमी पार्टी इस समय सीबीआई दफ्तर के बाहर धरना दे रही है. पिछले दो दिन से लगातार आप नेताओं का एक डेलिगेशन सीबीआई डायरेक्टर से मिलना चाहता है, लेकिन अभी तक उन्हें समय नहीं दिया गया. ऐसे में बुधवार को आप नेताओं ने जमीन पर बैठ धरना शुरू कर दिया. आप नेता ऑपरेशन लोटस वाले मामले में जांच चाहते हैं.

धरने पर क्यों उतरी आप?
अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि राजधानी में आप की सरकार गिराने के लिए बीजेपी ने ऑपरेशन लोटस चलाने की कोशिश की. विधायकों को खरीदने का प्रयास हुआ. अब केजरीवाल के मुताबिक बीजेपी इस मिशन में फेल तो हो गई, लेकिन इसकी जांच होना जरूरी है. इसी वजह से आप का एक डेलिगेशन सीबीआई डायरेक्टर से मुलाकात करना चाहती है. लगातार सीबीआई दफ्तर के चक्कर लगाए जा रहे हैं.

इस समय क्योंकि अभी तक सीबीआई निदेशक से मिलने का वक्त नहीं मिला है, ऐसे में दफ्तर के बाहर ही धरना शुरू कर दिया है. पोस्टर लेकर ऑपरेशन लोटस मामले की जांच की अपील हो रही है, सीबीआई डायरेक्टर से मिलने की मांग की जा रही है. धरने में आतिशी, संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज जैसे दिग्गज नेता बैठे हैं. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया तो बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पर तंज कस पूछ चुके हैं कि भाजपा के पास विधायक खरीदने के इतने पैसे आए कहा से थे, इसकी सीबीआई जांच कब होगी?

ऑपरेशन लोटस वाला विवाद क्या है?
अब शराब घोटाले, एलजी से तकरार वाले मामलों के बाद दिल्ली की सियासत में ऑपरेशन लोटस पर जंग तेज हो गई है. एक तरफ बीजेपी आप के आरोपों को लगातार नकार रही है तो दूसरी तरफ आप इसमें सीबीआई जांच चाहती है. दोनों तरफ से आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है.

वैसे इस पूरे मामले की शुरुआत डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के दावों से हुई थी. जब शराब घोटाली की जांच जारी थी, तब सिसोदिया ने मीडिया के सामने दावा कर दिया कि उन्हें बीजेपी की तरफ से ऑफर आया है. कहा गया है कि अगर वे बीजेपी में आ जाएंगें, दिल्ली में सीएम चेहरा बन जाएंगे, ऐसी स्थिति में उन पर लगे सभी आरोप हटा दिए जाएंगे. तब सिसोदिया ने यहां तक कहा था कि उनके ऑफर देने वाले बीजेपी नेताओं की रिकॉर्डिंग भी है.

अब उन दावों के बाद ही आम आदमी पार्टी ने कहा कि बीजेपी विधायकों को तोड़ने का प्रयास कर रही है. उन्हें करोड़ों रुपये का लालच दिया जा रहा है, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद भी उनका ऑपरेशन लोटस फेल हो गया. इस बात को साबित करने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल तो विधानसभा में विश्वासमत प्रस्ताव भी पेश कर चुके हैं.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...