10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यआंखें फोड़कर मारा फिर शव जलाया... बिहार में इंटर के छात्र से...

आंखें फोड़कर मारा फिर शव जलाया… बिहार में इंटर के छात्र से हैवानियत की इंतहा

Published on

नवादा

बिहार के नवादा में इंटरमीडिएट के एक छात्र की निर्मम हत्या से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, छात्र की हत्या के बाद उसके शव को जलाया गया था, यही नहीं उसकी आंखें भी फोड़ दी गई थी। गुरुवार से ही छात्र का कुछ पता नहीं था इसी बीच शुक्रवार को उसका शव बधार से मिला। जिस स्थिति में छात्र की बॉडी मिली उसे देखकर हर कोई सन्न रह गया।

घर से गुरुवार को निकला था छात्र, शुक्रवार को मिली लाश
मामला हिसुआ थाना क्षेत्र के भोला बीघा गांव का है, जहां इंटर के छात्र दीपक की निर्मम हत्या से गांव में कोहराम मच गया। छात्र का शरीर पूरी तरह जला हुआ था और आंख में भी चोट के निशान थे। मृतक के चचेरे भाई पंकज कुमार ने बताया कि विजय चौहान का बेटा मृतक दीपक कुमार घर से गुरुवार को जानवर लेकर 1 बजे निकला था। शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला तो खोजबीन शुरू हुई। शुक्रवार को गांव के ही बधार में उसका शव बरामद किया गया। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

शव की हालत देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
तुरंत इस मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि हम लोगों को आशंका है कि उसकी हत्या की गई है और आंख भी फोड़ दी गई। हम लोगों की किसी से कोई दुश्मनी गांव में नहीं है। लेकिन छात्र के साथ ऐसा क्यों किया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है।

मृतक छात्र के पिता किसान हैं
मृतक के भाई ने बताया कि युवक इंटर का छात्र था और गांव में बहुत सीधा-साधा था। कभी किसी से कोई लड़ाई नहीं करता था और पढ़ाई में काफी तेज था। शुक्रवार को दिन में लाश मिलने के बाद गांव में कोहराम मच गया है। युवक चार भाई हैं जिसमें ये तीसरे नंबर पर था। मृतक छात्र के पिता किसान हैं। बेटे की मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। पिता की गांव में किसानी कर सभी बच्चे को पढ़ा-लिखा रहे थे।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...