26.5 C
London
Friday, May 22, 2026
Homeभोपालदबे पांव आता और सिर पर पत्थर से मारता... सागर के सीरियल...

दबे पांव आता और सिर पर पत्थर से मारता… सागर के सीरियल किलर से थर्राया मध्य प्रदेश

Published on

भोपाल, सागर

अब तक छह हत्याएं कर चुका सीरियल किलर शुक्रवार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से पकड़ा गया। सागर में चार और पुणे में एक हत्या करने के बाद एक सितंबर की रात उसने भोपाल में भी एक सिक्योरिटी गार्ड की जान ली थी। यही उसका अंतिम अपराध साबित हुआ। पुलिस ने मोबाइल ट्रैकिंग की मदद से उसे पकड़ा। बीते छह दिनों में ही उसने सागर और भोपाल में चार गार्ड्स की जान ली थी।

पकड़े गए सीरियल किलर की हत्याओं का पैटर्न एक जैसा था। उसके निशाने पर केवल सिक्योरिटी गार्ड होते थे। रात के अंधेरे में वह उन पर तब हमला करता था, जब वे सो रहे थे। नींद में वह उनके सिर पर पत्थर या हथौड़े जैसे किली भारी चीज से वार करता था।

पहली हत्याः एक मई को सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र में उत्तम रजक को मारा। 58 वर्षीय उत्तम नींद में था, जब उसके सिर पर डंडों से हमला किया। चार महीने बीतने के बाद भी पुलिस को इस मामले में कोई सुराग नहीं मिल सका।

दूसरी हत्या: 27 अगस्त की रात एक से तीन बजे के बीच फैक्ट्री के गार्ड कल्याण सिंह लौधी की जान ली। कल्याण फैक्ट्री में सो रहा था, जब उसके सिर पर डंडे से हमला किया गया। कल्याण की मौक पर ही मौत हो गई। फैक्ट्री के पास लगे सीसीटीवी में एक संदिग्ध नजर आया, लेकिन इससे कुछ स्पष्ट सुराग नहीं मिल सके।

तीसरी हत्याः आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज के गार्ड शंभूदयाल दूबे की सोते समय हत्या की। शंभू के सिर पर पत्थर पटककर उसकी जान ली। पुलिस को घटनास्थल से खून से सना पत्थर मिला था। इसके अलावा एक मोबाइल भी बरामद हुआ। यह मोबाइल कल्याण लोधी का था जिसकी एक दिन पहले जान ली थी।

चौथी हत्याः 30 अगस्त की रात को मोतीनगर क्षेत्र में मंगल अहीरवार की जान ली। मंगल एक मकान में सिक्योरिटी गार्ड था। उसके सिर पर फावड़े से वार किया गया था। पुलिस को घटनास्थल से फावड़ा मिला था।

पांचवीं हत्याः एक सितंबर की रात को भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र में सोनू वर्मा को मारा। सोनू एक मार्बल की दुकान में सिक्योरिटी गार्ड था। उसके सिर पर मार्बल से ही वार कर उसकी जान ली। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

छठी हत्याः आरोपी ने खुद कबूल किया है कि उसने पुणे में एक सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा हमला किया था। इसके बारे में विस्तृत जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है।

Latest articles

नौतपा से पहले ही तपने लगा मध्यप्रदेश, आग उगल रहे सूर्यदेव, कई जिलों में लू का रेड अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी ने लोगों की...

राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने किया ऐलान, इन 10 राज्यों में खाली हुई सीटें

नई दिल्ली। देश के 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों को लेकर चुनाव होना...

सूरजपुर जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा शुरू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर। विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में...

सुबह-सुबह गांव की गलियों में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चाय पर चर्चा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

राजस्थान। भजनलाल शर्मा ने गांवों में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद की अपनी पहल...

More like this

नौतपा से पहले ही तपने लगा मध्यप्रदेश, आग उगल रहे सूर्यदेव, कई जिलों में लू का रेड अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी ने लोगों की...

हाउसिंग बोर्ड के मकानों में अब लोकतंत्र सैनानियों को भी मिलेगा आरक्षण

भोपाल। मप्र हाउसिंग बोर्ड की संचालक मंडल बैठक गुरुवार को पर्यावास भवन में आयोजित...

जीतू पटवारी के निर्देश पर 10 जिलों में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित

भोपाल। मप्र कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक स्तर पर एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश...