15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्य'अमित शाह सबसे बड़े पप्पू', ED संग पूछताछ के बाद हमलावर हुए...

‘अमित शाह सबसे बड़े पप्पू’, ED संग पूछताछ के बाद हमलावर हुए अभिषेक बनर्जी

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा पर तीखा हमला बोला। इससे पहले उनसे कोयला तस्करी जांच के सिलसिले में कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने लगभग आठ घंटे पूछताछ की। उन्होंने कहा, “भाजपा दावा करती है कि दूसरी पार्टी का नेता ‘पप्पू’ है। लेकिन वास्तव में अमित शाह खुद सबसे बड़े ‘पप्पू’ हैं। वह (केंद्रीय) एजेंसियों का इस्तेमाल किए बिना राजनीति नहीं कर सकते।”

बंगाल में कोयले और मवेशियों की तस्करी के लिए अमित शाह को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए, अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया, “सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) कोयला घोटाले से जुड़ा हुआ है। बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) क्या कर रहा था जब सीमा पर पशु तस्करी हुई थी? यह गौ तस्करी का भ्रष्टाचार नहीं है? गृह मंत्री भ्रष्टाचारी हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक खुद एक गाय चोर हैं। गाय चोरी की जांच गौ चोरों द्वारा की जा रही है।”

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी संग पूछताछ के बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा, “अगर कोई साबित कर सकता है कि मैंने अवैध रूप से पांच पैसे भी लिए हैं, तो मैं फांसी पर लटकने के लिए तैयार हूं। मैं 30 बार पूछताछ का सामना करने के लिए तैयार हूं और मैं बंगाल के लोगों के सामने झुकने के लिए तैयार हूं। लेकिन भाजपा के सामने कभी नहीं झुकूंगा।”

यह तीसरी बार है जब ईडी ने बनर्जी से पूछताछ की है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस साल जुलाई में कोयला घोटाले में शामिल 41 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था, हालांकि इसमें अभिषेक बनर्जी का नाम नहीं था।

शाह अपने बेटे को सिखाएं देशभक्ति
केंद्रीय गृह मंत्री पर कटाक्ष करते हुए, अभिषेक बनर्जी ने कहा उनके बेटे जय शाह, जो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव हैं। उनपर विपक्षी दलों द्वारा भारत द्वारा पाकिस्तान को एशिया में हराने के बाद एक वीडियो के आधार पर “झंडा लहराने से इनकार” करने का आरोप लगाया गया था। बनर्जी ने कहा, “उन्हें (अमित शाह) पहले अपने बेटे को देशभक्ति सिखानी चाहिए। इससे पहले कि वह बंगाल के लोगों को देशभक्ति सिखाने की कोशिश करे। अगर उन्हें लगता है कि वह ईडी और सीबीआई को लाकर मुझे डरा देंगे, तो यह उनकी गलतफहमी है।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this