24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराजनीतिक्लास में बिजली का मीटर, एक ही बोर्ड पर दो कक्षाओं की...

क्लास में बिजली का मीटर, एक ही बोर्ड पर दो कक्षाओं की पढ़ाई… AAP ने BJP की शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Published on

नई दिल्ली,

क्लास रूम में बिजली का मीटर, टीन की छत, एक ही ब्लैक बोर्ड पर दो कक्षाओं की पढ़ाई… ‘आप’ पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज जब ग्रेटर कैलाश विधानसभा के कृषि विहार में स्थित एमसीडी स्कूल का जायजा लेने पहुंचे तो स्कूल की बदहाली पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े किए. आप विधायक ने स्कूल में टीचर्स की कमी से लेकर छोटी क्लास के बच्चों की परेशानियां गिनाईं.

विधायक जब इस स्कूल में पहुंचे तो एक ही क्लास में दो टीचर एक ही ब्लैक बॉर्ड पर बच्चों को पढ़ा रहे थे. आधे बोर्ड पर कक्षा 2 के बच्चों को पढ़ाया जा रहा था तो आधे पर कक्षा 5वीं के बच्चों को पढ़ाया जा रहा था. स्कूल की छत टीन से ढकी हुई थी. उन्होंने कहा ‘ये बच्चे मेरे बच्चों की तरह हैं, मेरी दिल्ली मेरे देश के बच्चे हैं. हम चाहते हैं कि जो सुविधाएं दिल्ली सरकार के स्कूलों को मिल रहीं, वो यहां भी मिले. आप इन बच्चों और टीचर्स का दर्द समझिए. ये वो बच्चे हैं जो 6वीं क्लास में जाएंगे तो दिल्ली सरकार के स्कूलों में जाएंगे. इन बच्चों पर और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी. ये चीजें प्रिंसिपल्स और टीचर्स के हाथ में नहीं है, यही इंस्ट्राफक्चर इन्हें पहले से मिला हुआ है.’

वहीं ‘आप’ नेता संजय सिंह ने एक दूसरा वीडियो रीट्वीट करते हुए लिखा, ’15 साल से MCD में BJP है आप देखिये एक रूम में 4 क्लास चल रही है. 7 कक्षाओं के लिये मात्र 3 टीचर हैं. देश को बहुत मूर्ख बना चुकी भाजपा अब हिंदू-मुसलमान नहीं, स्कूल-अस्पताल की राजनीति होगी.’

दरअसल, दिल्ली के शिक्षा मंत्री और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की स्कूली बच्चों के साथ न्यूयॉर्क टाइम्स में छपे आर्टिकल के बाद से दिल्ली एजुकेशन मॉडल को लेकर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी आमने सामने है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को खोखली और नौटंकीबाज तक कहा था. आप सरकार के एजुकेशन मॉडल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा था कि दिल्ली में तीन प्रकार के स्कूल हैं- सरकारी स्कूल, नवोदय विद्यालय और निजी स्कूल. पिछले दो सालों के मुकाबले सरकारी स्‍कूलों के कक्षा 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट काफी डाउन हुआ है.

अब ‘आप’ पार्टी के नेता दिल्ली के नगर निगम (MCD) स्कूलों में पहुंचकर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं. इसी कड़ी में ‘आप’ पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से इंदरपुरी के एक एमसीडी स्कूल की वीडियो शेयर करते हुए लिखा ये ‘ये है भाजपा का MCD स्कूल’. वीडियों में स्कूल की जर्जर दीवारें और टूटी खिड़कियां नजर आ रही हैं.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...