24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराजनीतिमोदी की नजरों में अच्छा बने रहने के लिए किया नाटक,' निर्मला...

मोदी की नजरों में अच्छा बने रहने के लिए किया नाटक,’ निर्मला सीतारमण की डीएम को फटकार पर कांग्रेस का निशाना

Published on

नई दिल्ली

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में डीएम को फटकार लगाए जाने पर कांग्रेस ने एतराज जताया है। उन्होंने वित्त मंत्री के व्यवहार को अशोभनीय करार दिया है। इसके अलावा कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने यह नाटक पीएम मोदी की नजरों में अच्छा बने रहने के लिए किया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर इस पूरे वाक्ये पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

‘पीएम मोदी के सामने अच्छा बनना के लिए किया नाटक’
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘मनमोहन सिंह की सरकार सितंबर, 2013 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून लाई थी। ऐसी कोई उम्मीद नहीं की गई थी श्रेय लेने के लिए नेताओं की तस्वीरें इस्तेमाल की जाएंगी। प्रधानमंत्री की नजरों में अच्छी बनी रहने के लिए वित्त मंत्री द्वारा इस तरह का नाटक किया जाना बहुत अशोभनीय है।’

तेलंगाना के मंत्री भी जता चुके हैं एतराज
कांग्रेस से पहले तेलंगाना के मंत्री टी रामाराव ने भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणल के इस व्यवहार पर आपत्ति जता चुके हैं। उन्होंने कहा कि ऊंचे पदों पर बैठे लोगों का ऐसा बर्ताव प्रशासनिक सेवा में काबिज अधिकारियों का मनोबल गिराएगा। डीएम जितेश वी पाटिल के गरिमापूर्ण व्यवहार पर मेरी तरफ से शुभकामनाएं।

क्या है मामला
शुक्रवार को, सीतारमण ने उचित मूल्य की दुकानों के जरिये चावल की आपूर्ति में केंद्र और राज्य का हिस्सा पूछे जाने पर जवाब नहीं दे पाने के कारण कामारेड्डी के जिलाधिकारी पाटिल को फटकार लगाई थी। बिरकूर में पीडीएस (जन वितरण प्रणाली) की एक दुकान के निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने जिलाधिकारी से यह भी पूछा था कि वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर क्यों नहीं है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...