32.7 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्यओडिशा: पॉक्सो कोर्ट के जज ने की आत्महत्या, घर में लटका मिला...

ओडिशा: पॉक्सो कोर्ट के जज ने की आत्महत्या, घर में लटका मिला शव, मां बोली-‘हुई हत्या’!

Published on

भुवनेश्वर,

ओडिशा के कटक जिले में स्पेशल पॉक्सो कोर्ट के जज सुभाष कुमार बिहारी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. उनका शव घर पर फंदे से लटका हुआ मिला. मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या करार दिया है. जबकि जज की मां और अन्य परिजन का दावा है कि उन्होंने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनकी हत्या की गई है.

कटक के एसपी तपस प्रधान का कहना है कि वारदात की जगह की प्रारंभिक जांच में ये आत्महत्या का मामला लगता है. शव के पास से एक रस्सी मिली है जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा. पुलिस घटना की गहन जांच कर रही है, फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट के आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा. हालांकि पुलिस ने किसी तरह के सुसाइड नोट की जानकारी अभी नहीं दी है.

हालांकि, इस बारे में सुभाष बिहारी की माँ तुलसी बिहारी का कहना है कि उनके बेटे ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसके ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है. इस घटना में बिहारी की पत्नी अपराजिता राय और उसका भाई शामिल है. तुलसी बिहारी ने कहा कि वह अपने दूसरे बेटे सुबोध बिहारी के साथ इस मामले में स्थानीय थाने में मुकदमा दायर करेंगी.

जानकारी के मुताबिक, सुभाष बिहारी बुधवार से छुट्टी पर थे और वह निर्धारित समय पर शुक्रवार को दफ्तर जॉइन करने वाले थे. हालांकि तबियत खराब होने के कारण सुभाष ने एक और दिन की छुट्टी के लिए आवेदन किया. इसके कुछ समय बाद सुभाष की पत्नी अपराजिता राय ने असचेत अवस्था मे सुभाष को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया. जहाँ डॉक्टर की एक टीम ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस अधिकारी तपस प्रधान ने बताया कि घटना के समय पर घर में कोई नहीं था. सुभाष घर पर अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रहते थे. प्रारंभिक जांच में ये आत्महत्या का मामला लगता है. प्रधान ने कहा कि उसकी गर्दन पर निशान थे, जो फांसी के कारण होते हैं. पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों की पुष्टि के लिए आगे की जांच की जाएगी.

 

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...