भोपाल
भेल भोपाल यूनिट में इन दिनों जन्मदिन मनाने का सिलसिला जारी है । भेल प्रबंधन प्रोडक्शन के कारण इसको लेकर कॉफी सख्त नजर आ रहा है । गतदिवस को भेल के एक सुपरवाईजर अशोक कुमार ने अपने ही कार्य स्थल पर जन्मदिन मना डाला साथ ही स्वागत कर्ताओं की भीड़ भी इकठ्ठी हो गई । इसके वीडियों व फोटो आईआर विभाग पहुंचने के बाद विभाग में सुपरवाईजर सहित अन्य कर्मचारियों के फोटो भी तलाश रहा है । इससे कारखाने में हड़कंप मचा हुआ है ।
अब देखना है कि प्रबंधन नोटिस के जवाब के बाद क्या कार्यवाही करता है । गौरतलब है कि प्रोडक् शन पीरियड में कारखाने के ब्लॉकों में जन्मदिन मनाने से प्रोडक् शन पर काफी नुकसान पहुुंच रहा है । यही कारण है कि प्रबंधन ने पहले भी सर्कुलर जारी कर हिदायत दी है कि कोई भी कर्मचारी इस तरह के आयोजन न करें । ऐसा करने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी ।
प्लांट कमेटी की बैठक 10 सितंबर
भोपाल। दिनांक 3 सितंबर को होने वाली प्लांट कमेटी की बैठक प्रबंधन ने दिल्ली से संबंधित उत्पादन बैठको के कारणों से स्थगित कर 10 सितंबर को रखी है इस संबंध में प्रबंधन द्वारा पत्र जारी किया है । भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष विजय कठैत का कहना है कि उत्पादन लक्ष्य को देखते हुये प्रबंधन द्वारा बढ़ाई तारीख सही है । अगली तारीख में बीएमएस बैठक में भाग लेगी । खास बात यह है कि भल ही प्रबंधन ने प्लांट कमेटी की बैठक की तारीख बड़ा दी है । लेकिन ऐबू,एचएमएस और सीटू यूनियन द्वारा बैठक का बहिष्कार कर प्रदर्शन करने की धमकी के चलते यह कदम उठाना पड़ा । इधर यह तीनों यूनियनें कर्मचारियों की मांगों को लेकर सभी कमेटियों का बहिष्कार करने पर तुली हुई हैं । ऐसे में बैठकों का क्या होगा यह किसी के समझ में नहीं आ रहा है ।
