8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्य'दुमका जैसी वारदात तो होती रहती है', CM हेमंत सोरेन ने दिया...

‘दुमका जैसी वारदात तो होती रहती है’, CM हेमंत सोरेन ने दिया बयान

Published on

पटना,

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने रविवार को दुमका में नाबालिग की रेप के बाद हत्या कर शव पेड़ से लटकाने के मामले में विवादित बयान दिया. उन्होंने कहा- ऐसी वारदात होती रहती हैं. ये कहां नहीं होती हैं? विश्वविद्यालय थाना के श्रीअमड़ा से पुलिस को किशोरी का पेड़ से लटकता हुआ शव मिला था. 3 सितंबर की सुबह श्रीअमड़ा गांव के कुछ लोग रास्ते से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर पेड़ से लटक रहे किशोरी के शव पर पड़ी. किसी ने बताया कि पास एक घर में नाबालिग काम करती थी. इसके बाद में उसकी शिनाख्त हो सकी थी. मृतका रानेश्वर थाना इलाके के रंगलिया पंचायत की थी.

गर्भवती होने के बाद नाबालिग की हत्या
सूत्रों के मुताबिक, रंगलिया के कोचीया डगाल की रहने वाली युवती दुमका के जामा स्थित अपनी मौसी के घर काम करती थी. इस दरम्यान अरमान अंसारी नाम के एक मुस्लिम युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और उसे गर्भवती कर दिया. जब आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो एक साजिश के तहत युवती की हत्या कर दी गई.

आरोपी युवक हो चुका है गिरफ्तार
मुफस्सिल थाना पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 376, 302 समेत पॉस्को एक्ट और SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी अरमान को गिरफ्तार कर लिया है. डीआईजी सुदर्शन मंडल ने कहा है कि लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई.

झारखंड सरकार कहां है: लुईस मरांडी
लुईस ने ट्वीट कर कहा,’यह आखिर क्या हो रहा है हमारे दुमका में? अंकिता सिंह के बाद अब अरमान अंसारी ने दुमका में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ रेप, हत्या कर उसे पेड़ से लटका दिया. और झारखंड सरकार कहां है: फिलहाल रायपुर के पांच सितारा Resort में है. धिक्कार है !!! अक्षम झारखंड सरकार का दंश हमारी दुमका की बेटियां कब तक झेलेंगी. अब समय आ गया है कि दुमका कि महिलाएं एकजुट हों और महिला समूहों के माध्यम से गांव-गांव में अपनी सुरक्षा अपने हाथों में लें.’

कट्टरपंथी तत्व हावी: अमित मालवीय
उधर, BJP नेता अमित मालवीय ने ट्विटर पर लिखा, ‘अंकिता सिंह के बाद अब अरमान अंसारी ने दुमका में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ रेप, हत्या कर उसे पेड़ से लटका दिया. हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में दलित और आदिवासी सुरक्षित नहीं हैं. सोरेन ने खुद और परिवार को खदान के पट्टे बांटने में व्यस्त रखा और कट्टरपंथी तत्वों को हावी होने दिया.’

 

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...