11.6 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यपंजाब: कांग्रेस नेताओं ने शेयर किया 'AAP' का फर्जी लेटरहेड, जालसाजी का...

पंजाब: कांग्रेस नेताओं ने शेयर किया ‘AAP’ का फर्जी लेटरहेड, जालसाजी का केस दर्ज

Published on

चंडीगढ़,

सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी के बदनाम करने के आरोप में शनिवार को पंजाब कांग्रेस के नेता अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सुखपाल सिंह खैहरा के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज किया है. आरोप है कि दोनों नेताओं ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर आम आदमी पार्टी के फर्जी लेटरहेड शेयर किया, जिस पर पंजाब में नियुक्त बोर्ड अध्यक्षों की सूची साझा करने के लिए अरविंद केजरीवाल के जाली हस्ताक्षर किए गए थे.

‘आप’ की एसएएस नगर जिलाध्यक्ष प्रभजोत कौर की शिकायत पर मोहाली फेज-1 पुलिस स्टेशन एसएएस नगर में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 465 और 471 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 (डी) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

शिकायतकर्ता ने कहा कि अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग और सुखपाल सिंह खैहरा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्विटर पोस्ट के माध्यम से एक जाली दस्तावेज पोस्ट किया. जिसमें पंजाब सरकार द्वारा अपनी शक्तियों के अनुसार नियुक्त अध्यक्षों के नाम का विवरण दिया गया था. पार्टी की जिला अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने व्यक्तिगत रूप से दिल्ली में पार्टी कार्यालय से इस दस्तावेज़ की वास्तविकता के बारे में तथ्य की पुष्टि की और यह उनके संज्ञान में आया है कि अरविंद केजरीवाल या किसी अन्य आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा ऐसी कोई सूची प्रकाशित नहीं की गई है.

शिकायत में आगे कहा गया है कि उपरोक्त नामित व्यक्तियों (राजा वड़िंग और सुखपाल खैहरा) ने जानबूझकर पार्टी की प्रतिष्ठा को बदनाम करने के इरादे से और पंजाब राज्य में अशांति पैदा करने के इरादे से जालसाजी का यह अवैध कार्य किया है. इसलिए, उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए.

Latest articles

भोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क जब्त की, 10 साल का रिकॉर्ड जांच के दायरे में

भोपाल राजधानी भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये...

फरार वारंटी की सूचना देने वाले को 10 हजार का इनाम, पुलिस ने की आमजन से अपील

भोपाल राजधानी भोपाल में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी की गिरफ्तारी के...

नापतौल विभाग को साइनाइड गैस से उड़ाने की धमकी, जांच में सूचना फर्जी निकली

भोपाल राजधानी भोपाल में धमकी भरे ई-मेल मिलने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।...

महिला दिवस पर ‘नारी रत्न सम्मान’ एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम

भोपाल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राजधानी के रातीबड़ चौराहा, सिकंदराबाद में नारी सशक्तिकरण...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...