18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeशिक्षामहिला दिवस पर ‘नारी रत्न सम्मान’ एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम

महिला दिवस पर ‘नारी रत्न सम्मान’ एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम

Published on

भोपाल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राजधानी के रातीबड़ चौराहा, सिकंदराबाद में नारी सशक्तिकरण का अनूठा संगम देखने को मिला। ‘नारी सशक्तिकरण संघ’ की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा सिंह परमार के नेतृत्व में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में समाज की विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं को ‘नारी रत्न सम्मान’ एवं पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूजा सिंह परमार ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने जोर देकर कहा, “महिलाओं को केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि शिक्षा और समान अवसर भी मिलने चाहिए ताकि वे स्वावलंबी बन सकें।” गौरतलब है कि पूजा परमार अब तक 2000 से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बना चुकी हैं, जो आज अपने पैरों पर खड़ी होकर समाज में अपना योगदान दे रही हैं।

हक और अधिकारों के प्रति जागरूकता सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी परिस्थिति में पीछे न हटने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि वह निरंतर महिलाओं की समस्याओं के निराकरण और उन्हें समाज में नई पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। अनुभव साझा कर भरी हुंकार कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने भी अपने संघर्ष और सफलता के अनुभव साझा किए। सभी ने एक स्वर में समाज में महिलाओं की स्थिति को और मजबूत बनाने और समानता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। आयोजन के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत कर उनके उत्साह को बढ़ाया गया।

Read Also :- भेल बरखेड़ा में मास्टर्स बैडमिंटन में कड़े मुकाबले, गीते-नियोगी पहुंचे फाइनल

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...