14.7 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेलवही तेवर, वही रुतबा! PAK के खिलाफ बोला कोहली का बल्ला, रोहित...

वही तेवर, वही रुतबा! PAK के खिलाफ बोला कोहली का बल्ला, रोहित को इस मामले में पछाड़ा

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को खेले गए सुपर-4 मुकाबले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपने पुराने रंग में आते हुए दिखे. टीम इंडिया जब मुश्किल में आई तब विराट कोहली ने सिर्फ 44 बॉल में 60 रनों की पारी खेली और एक बेहतर स्ट्राइक रेट के साथ भारत के स्कोर को 181 तक पहुंचाने में मदद की.

विराट कोहली ने करीब डेढ़ महीने बाद वापसी की और एशिया कप में खेलने के लिए आए. शुरुआती दो मैच में विराट कोहली ने फॉर्म में वापसी के बाद झलक दिखाई थी, लेकिन अब पाकिस्तान के खिलाफ वह जिस तरह खेले उससे साफ है कि विराट कोहली अपने पुराने तेवर में लौट आए हैं.

रविवार को केएल राहुल और रोहित शर्मा ने भारत को तूफानी शुरुआत दिलवाई, जब पहला विकेट गिरा तो विराट कोहली क्रीज़ पर आए. शुरुआत में उन्होंने थोड़ा वक्त लिया, लेकिन फिर तेज़ी से रन बनाने शुरू कर दिए.

इस दौरान विराट कोहली ने कुछ शॉट ऐसे खेले, जो दिखाते हैं कि विराट कोहली का खोया हुआ टच वापस आ गया. सोशल मीडिया पर भी विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी की तारीफ हुई और लोगों ने किंग कोहली की फॉर्म में वापसी का जश्न मनाया.

रोहित शर्मा को खास रिकॉर्ड में पीछे छोड़ा
टी-20 इंटरनेशनल में अब विराट कोहली के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड हो गया है. विराट अब टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे अधिक स्कोर करने वाले बल्लेबाज हो गए हैं. उन्होंने इस मामले में टीम इंडिया के ही कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा है. इस रिकॉर्ड पिछले कुछ दिनों में रोहित-कोहली में ही रेस लगी रही है.

T20 में सबसे अधिक बार 50+ स्कोर
• विराट कोहली- 32
• रोहित शर्मा – 31 (27 फिफ्टी, 4 शतक)
• बाबर आजम- 27 (26 फिफ्टी, 1 शतक)

आपको बता दें कि इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीता था, भारत की पहले बैटिंग आई थी. भारत की ओर से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए, उनके अलावा रोहित शर्मा और केएल राहुल ने 28-28 रनों की तूफानी पारी खेली. पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 181 का स्कोर बनाया.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...