17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेल'मुझे लगा मेरा करियर खत्म हो गया..', कोहली का इमोशनल अवतार

‘मुझे लगा मेरा करियर खत्म हो गया..’, कोहली का इमोशनल अवतार

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान के खिलाफ रविवार (4 सितंबर) को मिली 5 विकेट से हार के बाद पूर्व कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक जड़ने वाले विराट कोहली ने यहां कई बातें कीं, जो काफी इमोशनल रहीं. विराट कोहली से जब अर्शदीप सिंह के कैच छोड़ने पर सवाल हुआ, तब उन्होंने अपने से जुड़ा एक किस्सा सुनाया और कहा कि एक वक्त उन्हें भी ऐसा लगा था कि उनका करियर खत्म हो गया.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली ने कहा, ‘दबाव में गलतियां हो जाती हैं. यह बड़ा मैच था और हालात कठिन थे. मुझे याद है कि चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ मैंने शाहिद अफरीदी की गेंद पर खराब शॉट खेला. मैं अगले दिन सुबह 5 बजे तक छत की तरफ देखता रहा और सो ही नहीं सका.’

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगा कि मेरा करियर खत्म हो गया है. इस तरह का सोचना स्वाभाविक है. लेकिन टीम प्रबंधन और कप्तान को टीम का अच्छा माहौल बनाने का श्रेय जाता है. जब माहौल अच्छा होता है तो आप गलती से सीखकर आगे बढ़ते हैं.’

बाबर आजम की तारीफ
विराट कोहली ने यहां पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की भी तारीफ की. विराट कोहली और बाबर आजम की अक्सर तुलना की जाती है, इसपर विराट कोहली ने कहा कि बाबर आजम एक अच्छे इंसान हैं, उनसे जब भी बात होती है तो अच्छी चर्चा होती है. मुझे नहीं पता कि क्या कनेक्शन है, लेकिन वह हमेशा कुछ सीखना चाहते हैं.

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि वह हर फॉर्मेट में शानदार खेल दिखा रहे हैं और काफी टैलेंटेड खिलाड़ी हैं. विराट ने कहा कि ना सिर्फ बाबर बल्कि पाकिस्तानी टीम के अन्य खिलाड़ियों से भी उनकी मुलाकात की, सभी काफी अच्छे हैं. दोनों टीमों के बीच में एक सम्मान है, मैदान पर दोनों मैच जीतने के लिए ही पूरे जोश के साथ उतरते हैं.

आपको बता दें कि इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली ने यह भी बताया था कि जब उन्होंने टेस्ट की कप्तानी छोड़ी थी, तब सिर्फ एक व्यक्ति का ही उनके पास मैसेज आया था. वह महेंद्र सिंह धोनी थे, विराट बोले कि कई लोगों के पास मेरा नंबर है लेकिन किसी ने कोई संदेश नहीं भेजा. मेरा और माही भाई का एक स्पेशल कनेक्शन है.

गौरतलब है कि टीम इंडिया को सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी है. रविवार (4 सितंबर) को हुए मुकाबले में भारत ने 181 रन बनाए थे, जवाब में पाकिस्तान ने आखिरी ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिज़वान ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए.

 

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...