18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यUP: नशे में धुत थे सिपाही और होमगार्ड, पैसे के बंटवारे को...

UP: नशे में धुत थे सिपाही और होमगार्ड, पैसे के बंटवारे को लेकर भिड़े, चलाए लात घूंसे

Published on

जालौन,

उत्तर प्रदेश के जालौन में खाकी को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां डायल 100 पर तैनात सिपाही और होमगार्ड आपस में भिड़ गए और दोनों एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे और थप्पड़ की बौछार करने लगे. इस दौरान राहगीरों ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद सिपाही और होमगार्ड दोनो को निलंबित कर दिया गया है.

मामला जालौन के रामपुरा कस्बे का है. जहां डायल 100 पर तैनात सिपाही और होमगार्ड के बीच जमकर मारपीट हुई. बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम करीब 6 बजे दोनों शराब के नशे में गाड़ी लेकर ड्यूटी जा रहे थे. तभी वहां पर दोनों के बीच रुपये बंटवारे को लेकर विवाद हो गया. इनमें रुपये बंटवारे को लेकर पहले अनबन हुई. बाद में जमकर मारपीट हुई. गाड़ी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग कर दिया.

डायल 100 की गाड़ी पर होमगार्ड चालक के पद पर तैनात है. होमगार्ड ने बताया कि वसूली के दौरान वह भी सिपाही के साथ था. लेकिन जब रुपये मांगे तो सिपाही ने अपशब्द कहने लगा और मारपीट करने लगा. बीच सड़क पर हुई मारपीट की घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

इस मामले में जालौन के एसपी ने बताया कि सिपाही और होमगार्ड के बीच मारपीट का मामला संज्ञान में आया है. मामले की जांच सीओ माधौगढ़ को दे दी गई है. सिपाही को निलंबित कर दिया गया है और होमगार्ड को वापस होमगार्ड ऑफिस भेज दिया गया है. होमगार्ड कमांडेंट को पत्र लिख कर होमगार्ड पर कार्यवाही करने को कहा गया है. इस तरह की बदतमीजी और गलत व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this