10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यअब IAS अफसर विद्या भूषण ने मांगा VRS, यूपी में बड़े अफसर...

अब IAS अफसर विद्या भूषण ने मांगा VRS, यूपी में बड़े अफसर नौकरी क्यों छोड़ रहे हैं?

Published on

लखनऊ

प्रदेश में आईएएस अफसरों के वीआरएस लेने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। 2008 बैच के आईएएस विद्या भूषण ने भी वीआरएस अप्लाई किया है। अपने वीआरएस लेटर में विद्या भूषण ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है। पिछले एक महीने में विद्या भूषण चौथे आईएएस अफसर हैं, जिन्होंने वीआरएस के लिए अप्लाई किया है।

पत्नी को किया गया था सस्पेंड
विद्या भूषण मौजूदा समय में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में तैनात हैं। उनकी पत्नी आईपीएस अलंकृता सिंह हैं। कुछ दिन पहले ही बगैर सूचना दिए विदेश जाने के मामले में योगी सरकार ने अलंकृता सिंह को सस्पेंड किया था।

कई जिलों के डीएम भी रह चुके हैं
आईएएस विद्या भूषण प्रतापगढ़, इटावा व अमेठी में डीएम रह चुके हैं। उन्हें 27 अप्रैल 2021 को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी का एमडी बनाया गया था। इसके अलावा गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में ओएसडी पद पर भी उनकी तैनाती रही है। 2015 से 2017 के बीच विद्या भूषण गौतमबुद्धनगर में अडिश्नल कमिश्नर, वाणिज्यकर के पद पर तैनात रहे हैं।

रेणुका, जूथिका, विकास पहले वीआरएस के लिए कर चुके हैं अप्लाई
विद्या भूषण से पहले तीन और आईएएस अफसर हैं, जिन्होंने वीआरएस के लिए अप्लाई किया है। इसमें दो अफसर मौजूदा समय में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं। 1987 बैच की आईएएस रेणुका कुमार, 1988 बैच की आईएएस जूथिका पाटणकर और 2003 बैच के आईएएस विकास गोठलवाल ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए वीआरएस के लिए अप्लाई किया था।

क्या होती है प्रक्रीया?
नियुक्ति विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक वीआरएस अप्लाई करने के बाद स्वीकृति में तीन से चार महीने का समय लगता है। वीआरएस देने से पहले कई विभागों से एनओसी मांगी जाती है। इसके बाद अफसर को वीआरएस दिया जाता है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...