18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराजनीति...जब गडकरी ने सीट बेल्ट पर सुनाया चार मुख्यमंत्रियों की चोरी का...

…जब गडकरी ने सीट बेल्ट पर सुनाया चार मुख्यमंत्रियों की चोरी का किस्सा

Published on

नई दिल्ली

देश के जाने-माने उद्योगपति और टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की रविवार सड़क हादसे में जान चली गई। इस हादसे के बाद सेफ्टी फीचर्स को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। भारत की सड़कें कितनी सुरक्षित हैं इसको लेकर भी सवाल है। सीट बेल्ट, एयरबैग के साथ ट्रैफिक नियमों का कितना पालन किया जा रहा है। इस हादसे को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने सड़क हादसों को लेकर कई बातें कहीं। उन्होंने कहा कि हर साल 5 लाख से अधिक सड़क हादसे होते हैं और डेढ़ लाख लोगों अपनी जान गंवा देते हैं। नितिन गडकरी ने कहा कि हादसे कम हो इसके लिए आम आदमी को भी मानसिकता बदलने की जरूरत है। सीट बेल्ट को लेकर लोगों को ऐसा लगता है कि पीछे बैठने वालों की इसकी जरूरत नही है। उन्होंने एक किस्सा सुनाया कि वह कुछ समय पहले चार मुख्यमंत्रियों की गाड़ियों में बैठे थे और उनकी कार की फ्रंट सीट पर सीट बेल्ट वाली जगह पर क्लिप लगी थी।

मुख्यमंत्री की कार और सीट बेल्ट का ऐसा हाल
नितिन गडकरी ने कहा कि आम लोग की कार को भूल जाओ, मैं 4 मुख्यमंत्रियों के साथ उनकी कार में यात्रा की। मुझसे नाम मत पूछना। मैं आगे की सीट पर था और देखा कि सीट बेल्ट लगाने वाली जगह पर क्लिप लगी थी ताकि कोई बेल्ट भी न लगाए तो आवाज न करे। गडकरी ने कहा कि मैंने ड्राइवरों से पूछा कि बेल्ट कहां हैं और यह सुनिश्चित किया कि कार चलने से पहले सीट बेल्ट पहनूं। उन्होंने कहा कि अब मैंने ऐसी क्लिप के निर्माण और बिक्री पर बैन लगा दिया है।

बात सड़क हादसों की, देखिए यह आंकड़े
साइरस मिस्त्री की कार हादसे में जान चली गई और पुलिस जांच में यह पता चला कि वो कार की पिछली सीट पर थे लेकिन सीट बेल्ट नहीं पहनी हुई थी। नितिन गडकरी ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि साइरस मिस्त्री की दुर्घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और देश के लिए एक बड़ा झटका है। वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे। उन्होंने कहा कि हमारे देश में हर साल 5 लाख सड़क हादसे और इनमें 1 लाख 50 हजार लोगों की जान चली जाती है। इनमें से 65% की उम्र 18 से 34 साल के बीच की है।

सब कुछ मंत्रालय नहीं कर सकता
अहमदाबाद-मुंबई हाइवे पर साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में जान चली गई। नितिन गडकरी ने कहा कि अहमदाबाद-मुंबई हाइवे बहुत खतरनाक है। यहां ट्रैफिक पीसीयू (पैसेंजर कार यूनिट्स) 1.20 लाख है जो बहुत ही अधिक है। इसको घटाकर 20 हजार तक लाना है। उन्होंने कहा कि सरकार का टारगेट है कि 2024 तक सड़क हादसों को 50 फीसदी कम किया जाए। सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों का लागू किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह सब कुछ सरकार या मंत्रालय से नहीं हो सकता। लोगों को भी इस बारे में जागरूक होने की जरूरत है।

एयरबैग को लेकर गडकरी ने पूछा क्या हमारी जान की कीमत नहीं
नितिन गडकरी ने कहा कि मंत्रालय सभी कारों में छह एयरबैग अनिवार्य करने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यही कार निर्माता जब कार का निर्यात करते हैं तो 6 एयरबैग लगाते हैं। फिर आप भारतीय कारों में केवल 4 एयरबैग क्यों डालते हैं। क्या हमारे जीवन का कोई मूल्य नहीं है। नितिन गडकरी ने कहा कि एक एयरबैग की कीमत केवल 900 रुपये है और जब अधिक संख्या में इसका प्रयोग होने पर इसकी लागत और भी कम होगी।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...