18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यबॉर्डर पर बाड़ लगवा रहे BSF जवानों पर PAK रेंजर्स ने की...

बॉर्डर पर बाड़ लगवा रहे BSF जवानों पर PAK रेंजर्स ने की फायरिंग, मिला मुंहतोड़ जवाब

Published on

श्रीनगर,

पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक हरकत की है. पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है. पाकिस्तानी सैनिकों ने बॉर्डर पर बाड़ लगवा रहे BSF के जवानों पर फायरिंग की है. हालांकि, बाद में भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया. बीएसएफ के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने अरनिया सेक्टर में बीएसएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर ये फायरिंग की. हालांकि, इसमें कोई भी जख्मी नहीं हुआ. इसके बाद भारतीय सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया.

बाड़ लगाने का विरोध कर रहे थे पाकिस्तानी रेंजर्स
बीएसएफ ने बताया कि भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर पाकिस्तान के रेंजर्स ने फायरिंग की. पाकिस्तानी रेंजर्स बॉर्डर पर भारत द्वारा चलाए जा रहे बाड़ लगवाने के काम का विरोध कर रहे थे. इसके बाद उन्होंने बीएसएफ जवानों पर फायरिंग कर दी. हालांकि, इसमें कोई घायल नहीं हुआ.

एक सप्ताह पहले पकड़ाया था घुसपैठिया
बता दें कि हाल ही में 27 अगस्त को बीएसएफ ने बॉर्डर पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया था. अधिकारियों ने बताया था कि बीएसएफ के जवानों ने सियालकोट निवासी मोहम्मद शबद (45) की घुसपैठ को उस समय देखा, जब वह सीमा पार से अरनिया सेक्टर में घुसने की कोशिश कर रहा था. अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने चेतावनी देने के लिए गोलियां भी चलाईं. जिसके बाद उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया.

इससे पहले 25 अगस्त को भी पाकिस्तान के एक घुसपैठिए ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की थी. इस दौरान बीएसएफ ने तस्करी के एक बड़े प्लान को विफल कर दिया था. सेनाबलों ने सांबा जिले में बॉर्डर पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए से आठ किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन जब्त की. इस दौरान घुसपैठिए को गोली भी लगी थी, हालांकि घायलवस्था में वह रेंगते हुए वापस पाकिस्तानी सीमा में पहुंचने में कामयाब रहा था.

25 अगस्त को ही भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बारामूला जिले के उरी सेक्टर से भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे 3 आतंकियों को मार गिराया था. ये आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. खुफिया जानकारी मिलने के बाद सेना के सतर्क जवानों ने ये कार्रवाई की है अब इस घटना का वीडियो भी सामने आया है

 

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...