17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलसुरेश रैना के क्रिकेट करियर का The End... सभी फॉर्मेट से संन्यास...

सुरेश रैना के क्रिकेट करियर का The End… सभी फॉर्मेट से संन्यास का किया ऐलान

Published on

नई दिल्ली,

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. यानी अब सुरेश रैना ने क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास ले लिया है. इसकी जानकारी रैना ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए दी है.इससे पहले सुरेश रैना ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था. मगर वह उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते रहे थे. साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी खेल रहे थे. हालांकि, पिछले आईपीएल 2022 सीजन में रैना को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था.

लीजेंड्स क्रिकेट लीग खेल सकते हैं रैना
रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सुरेश रैना अब विदेशी लीग में भी खेलते नजर आ सकते हैं. उन्होंने यूपी क्रिकेट संघ से एनओसी ले ली है. इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह भी विदेशी लीगों में खेले हैं. साथ ही बताया जा रहा है कि सुरेश रैना इसी साल होने वाली लीजेंड्स क्रिकेट लीग में भी खेलते नजर आ सकते हैं.

सुरेश रैना का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
सुरेश रैना ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. रैना ने 18 टेस्ट मैचों में एक शतक की बदौलत 768 रन बनाए. मध्यक्रम के इस बल्लेबाज ने टीम इंडिया के लिए 226 वनडे इंटरनेशनल मैचों में भाग लिया. इस दौरान रैना ने 5615 रन बनाए, जिसमें पांच शतक शामिल रहे. वहीं, 78 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में रैना के नाम पर 1604 रन दर्ज हैं.

 

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...