17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलअर्शदीप सिंह के समर्थन में अब सचिन भी हुए खड़े, बोले- जवाब...

अर्शदीप सिंह के समर्थन में अब सचिन भी हुए खड़े, बोले- जवाब जरूर देना, मैं देखूंगा

Published on

नई दिल्ली

अर्शदीप सिह को महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर का भी साथ मिल चुका है। ‘क्रिकेट के भगवान’ के नाम से मशहूर सचिन ने अर्शदीप के सपोर्ट में ट्वीट किया है। इस युवा इंडियन पेसर का हौसला बढ़ाया है। साथ ही ट्रोलर्स को अपने खेल से मुंहतोड़ जवाब देने को कहा है। सचिन ने ट्वीट किया, ‘देश का प्रतिनिधित्व करने वाला हर एथलीट अपना सर्वश्रेष्ठ देता है और हमेशा देश के लिए खेलता है। उन्हें हमारे निरंतर समर्थन की जरूरत होती है और याद रखें, कि खेलों में आप कुछ जीतते हैं और कुछ खो देते हैं। आइए क्रिकेट या किसी अन्य खेल को व्यक्तिगत हमलों से मुक्त रखें। अर्शदीप सिंह आप कड़ी मेहनत करते रहें..और मैदान पर प्रदर्शन कर बेहतरीन जवाब दें। मैं आपको करीब से फॉलो कर रहा हूं। मेरी शुभकामनाएं।

दरअसल, एशिया कप में सुपर-4 राउंड के मुकाबले के दौरान बेहद अहम समय पर अर्शदीप सिंह ने पाकिस्तानी बल्लेबाज आसिफ अली का बेहद आसान कैच टपका दिया था। नतीजतन टीम इंडिया मैच हार गई। भारत की हार के बाद सोशल मीडिया पर अर्शदीप सिंह को जमकर भला-बुरा कहा गया। लोगों ने उन्हें खालिस्तानी और देशद्रोही करार दे डाला, जिसके बाद से ही देश में यह मुद्दा हॉट टॉपिक बना हुआ है।

सचिन तेंडुलकर से पहले भी दूसरे कई क्रिकेटर्स ने अर्शदीप को अपना सपोर्ट दिया था। विराट कोहली ने तो मैच के बाद ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैच छूटने को किसी आम घटना जैसा बताया था। पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा समेत कई अन्य लोगों ने ट्विटर डीपी में अर्शदीप की फोटो लगाकर ट्रोलर को करारा जवाब दिया था।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...