17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeखेलIPL के स्टारों का एशिया कप में इतना बुरा हाल, एक-दो नहीं,...

IPL के स्टारों का एशिया कप में इतना बुरा हाल, एक-दो नहीं, ये 7 खिलाड़ी रहे हार के विलेन

Published on

भारतीय टीम में शामिल हर खिलाड़ी अपने आप में स्टार है। उसकी स्टार पावर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कप्तान रोहित के अलावा ऋषभ पंत और केएल राहुल IPL में टीमों के कप्तान हैं, जबकि भुवनेश्वर, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन कप्तानी कर चुके हैं। इसके अलावा भी टीम में शामिल अन्य खिलाड़ियों की फैन फॉलोइंग जबर्दस्त है और इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी-अपनी टीमों के लिए मैच विनिंग परफॉर्मेंस भी करते आए हैं, लेकिन एशिया कप में अभी तक कई दिग्गजों का बुरा हाल रहा है। श्रीलंका के खिलाफ मैच की बात करें तो एक-दो नहीं पूरे 7 खिलाड़ी भारत की हार के विलेन रहे।

​केएल राहुल 6 रन पर आउट
पूरे टूर्नामेंट में अगर कोई एक खिलाड़ी सभी मैच खेलते हुए फ्लॉप रहा तो वह इकलौते केएल राहुल हैं। राहुल श्रीलंका के खिलाफ भी कुछ कमाल नहीं कर सके और सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह अच्छी शुरुआत का सपना एक बार फिर चकनाचूर हो गया।

​विराट कोहली का नहीं खुला खाता
पिछले दो मैचों में हाफ सेंचुरी जड़ने वाले विराट कोहली बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। भारत का स्कोर 11 पर एक विकेट था तो वह 13 पर दो विकेट हो गया। इससे अतिरिक्त दबाव बना। कोहली अगर कुछ देर रुकते तो हो सकता है कि भारत 200 पार होता।

​हार्दिक पंड्या बैट और बॉल दोनों से फेल
मौजूदा दौर के सबसे बड़े ऑलराउंडरों में शामिल हार्दिक पंड्या बैट और बॉल दोनों से फेल रहे। उन्होंने 17 रन बनाए तो गेंदबाजी में 4 ओवरों में 35 रन खर्च कर डाले। श्रीलंका जैसी टीम के खिलाफ इस तरह का प्रदर्शन कहीं से भी उनके कद को नहीं दर्शाता है।

​ऋषभ पंत सबसे बड़े विलेन
अनप्रेडिक्टेबल ऋषभ पंत की हालत एक बार फिर ‘ढाक के तीन पात’ रही। वह मैदान पर आए और कब चले गए पता ही नहीं चला। उनके खाते में भी 17 रन थे। सोशल मीडिया पर सबसे अधिक निशाने पर पंत ही हैं।

​दीपक हुड्डा ने फिर किया निराश
दीपक हुड्डा ने आयरलैंड के खिलाफ शतक जड़ा था तो लगा वह किसी भी क्रम पर बैटिंग करने में सक्षम हैं। लेकिन अब तक मिले हर मौके पर दीपक ने निराश किया। वह यहां भी सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए।

​भुवनेश्वर कुमार ने की बच्चों जैसी बॉलिंग
कभी डेथ ओवर्स में सबसे बड़ा खतरा माने जाने वाले भुवनेश्वर की धार और रफ्तार दोनों गायब रही। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच के बाद परफॉर्म ही नहीं किया। इस मैच में भी उन्होंने 4 ओवरों में 30 रन खर्च किए, इसमें अहम मौके पर 19वें ओवर के 14 रन भी शामिल हैं।

अर्शदीप का आखिरी ओवर तो ठीक, लेकिन रहे सबसे महंगे
युवा पेसर अर्शदीप ने आखिरी ओवरों में अपनी यॉर्कर से दिल जरूर जीता, लेकिन वह मैच में भारत के सबसे महंगे गेंदबाज रहे। उन्होंने 3.5 ओवरों में 40 रन लुटाए और विकेट नहीं ले सके।

 

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...