10.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेलहार से सबक नहीं? रोहित की दो टूक- वर्ल्डकप तो यही टीम...

हार से सबक नहीं? रोहित की दो टूक- वर्ल्डकप तो यही टीम खेलेगी!

Published on

नई दिल्ली,

एशिया कप-2022 में टीम इंडिया इस बार कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में मैदान में थी, लेकिन यहां भी जीत नसीब नहीं हुई. सुपर-4 में लगातार 2 मैच हारने के बाद भारत अब एशिया कप से बाहर होने की कगार पर है, ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या यह टीम अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्डकप खेलने के लिए तैयार है.

हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा ने लगातार दो हार के बाद भी साफ कर दिया है कि चिंता की कोई वजह नहीं है. वर्ल्डकप के लिए हमारी टीम करीब तय है और मौजूदा खिलाड़ियों में 90-95 फीसदी स्क्वॉड यही हो सकती है, ऐसे में कुछ बदलाव जो होंगे वह आखिरी में हो सकते हैं.

श्रीलंका के खिलाफ मिली हार के बाद रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने यहां कहा कि एशिया कप के बाद ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ हमें सीरीज़ खेलनी है, हम वहां पर कई खिलाड़ियों को ट्राई करेंगे जबतक टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम का ऐलान नहीं होता है. हालांकि, मौजूदा टीम 90-95 फीसदी तक पूरी तरह वर्ल्डकप खेलने के लिए तैयार है, हमें बस कुछ ही बदलाव करने होंगे.

कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम कई मैच खेल रहे हैं, लगातार हमने अच्छा रिजल्ट भी दिया है. ऐसे में लगातार दो मैच हारने से एकदम चिंता की बात नहीं है, हम ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा लेकर चलते हैं. हार हो या जीत, लड़कों का मनोबल कम नहीं होना चाहिए. हमारा यही फोकस रहता है.

एशिया कप से बाहर हुआ भारत?
बता दें कि टीम इंडिया ने एशिया कप की शुरुआत लगातार दो जीत के साथ की थी. पहले मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, फिर हॉन्ग कॉन्ग को 40 रनों से हराया. लेकिन सुपर-4 में आकर टीम इंडिया की किस्मत ने धोखा दिया और लगातार दो मैच हारने पड़े. सुपर-4 के पहले मैच में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराया, फिर श्रीलंका ने भी 6 विकेट से मात दे दी. ऐसे में अब टीम इंडिया एशिया कप से बाहर होने की कगार पर है, कोई चमत्कार ही भारत को फाइनल में पहुंचा सकता है.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...