10.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेलक्या अभी भी संभव है भारत-पाकिस्तान का ड्रीम फाइनल?

क्या अभी भी संभव है भारत-पाकिस्तान का ड्रीम फाइनल?

Published on

दुबई

फैंस को उम्मीद थी कि एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत तीसरी बार भी होगी। ग्रुप और सुपर-4 के बाद फाइनल में भी भारत-पाक का मुकाबला देखने को मिलेगा, लेकिन इसकी उम्मीद पूरी तरह से समाप्त हो गई हैं। भारत सुपर-4 में अपने पहले दो मुकाबले पाकिस्तान और श्रीलंका से हारकर टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर है। दूसरी तरफ बाबर आजम की पाकिस्तानी टीम ने अभी तक सुपर-4 में एक मैच खेला है और उसमें उसे जीत मिली है।

रोहित शर्मा की भारतीय टीम को कल दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका के हाथों एक गेंद शेष रहते छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा और अब वह ग्रुप लीडर श्रीलंका (2 मैचों में 4 पॉइंट) और पाकिस्तान (1 मैच में 2 पॉइंट) के बाद तीसरे स्थान पर है। भारत की फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की सारी उम्मीदें इस बात पर टिकी हैं कि वह अफगानिस्तान को बड़े अंतर से हरा दे और फिर उम्मीद करे कि पाकिस्तान अपने दोनों मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान से हार जाए, जिसकी संभावना कम ही दिखाई देती है। श्रीलंका को सुपर फोर में केवल पाकिस्तान से खेलना है।

श्रीलंका ने अपना एक पैर फाइनल में रख दिया है और उसे पाकिस्तान को हराना है और उम्मीद करनी है अफगानिस्तान अपने शेष मैचों में से भारत या पाकिस्तान से एक मैच हारे। यदि दोनों आकलन श्रीलंकाई टीम के खिलाफ जाते हैं तो भी वह पाकिस्तान या अफगानिस्तान से बेहतर नेट रन रेट रखकर फाइनल में जगह बना सकता है जिसका मतलब है कि वह फाइनल में जगह बनाने के लिए बेहतर स्थिति में है।

श्रीलंका को अपने जबरदस्त नेट रन रेट (0.351) का फायदा मिल रहा है और पाकिस्तान (0.126) तथा अफगानिस्तान (-0.589) को बड़े प्रयास करने होंगे। पाकिस्तान क्वालीफाई करने के लिए बेहतर स्थिति में है। यदि वह अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ अपने दोनों मैच जीतता है या फिर एक मैच जीतता है और उसका रन रेट अफगानिस्तान या श्रीलंका से बेहतर रहता है। यदि वह दोनों मैच हार जाता है तो उसे उम्मीद करनी होगी कि भारत अपने आखिरी मैच में अफगानिस्तान को हराये और उम्मीद करे कि उसका नेट रन रेट दोनों टीमों से बेहतर रहे। पाकिस्तान की रविवार को भारत पर रोमांचक जीत ने उसका भाग्य उसके हाथ में रख दिया है।

बाबर आजम की टीम अपना एक या दोनों मैच हारकर भी फाइनल में पहुंच सकती है यदि वह अफगानिस्तान और भारत से बेहतर नेट रन रेट रखती है। टूर्नामेंट की सबसे कम अनुभवी टीम अफगानिस्तान को फाइनल की अपनी उम्मीदों के लिए पाकिस्तान और भारत दोनों को हराना होगा और पाकिस्तान या श्रीलंका से बेहतर नेट रन रेट रखना होगा। वे भारत या पाकिस्तान में से किसी से हराकर भी फाइनल में पहुंच सकते हैं। उसे उम्मीद करनी होगी कि पाकिस्तान अपना मैच श्रीलंका से हार जाए और अफगानिस्तान का नेट रन रेट दोनों टीमों से बेहतर रहे। अफगानिस्तान की श्रीलंका से हार और -0.589 के खराब नेट रन रेट ने मोहम्मद नबी की टीम के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लेकिन अपने शेष दोनों मैच जीतकर और अपना नेट रन रेट सुधारकर वे फाइनल में पहुंच सकते हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...