17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeखेलT20: रिजवान बने नंबर-1 बल्लेबाज, टॉप-10 में एक भारतीय, कोहली 29वें नंबर...

T20: रिजवान बने नंबर-1 बल्लेबाज, टॉप-10 में एक भारतीय, कोहली 29वें नंबर पर

Published on

नई दिल्ली,

एशिया कप-2022 टूर्नामेंट अब अपने आखिरी दौर में प्रवेश करने वाला है. भारतीय टीम लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो गई है, जबकि पाकिस्तान के फाइनल में पहुंचने के आसार दिख रहे हैं. इस बीच बुधवार (7 सितंबर) को आईसीसी द्वारा टी-20 की ताज़ा रैंकिंग जारी की गई. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अब टी-20 इंटरनेशनल में नंबर-1 बल्लेबाज नहीं हैं.

आईसीसी की ताज़ा रैंकिंग के अनुसार, पाकिस्तान के ही मोहम्मद रिज़वान अब नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. यानी बाबर आज़म को उनके जोड़ीदार ने ही पछाड़ दिया है. मोहम्मद रिज़वान की रेटिंग्स 815 है, जो उनके करियर की बेस्ट रेटिंग्स हैं.

एशिया कप में अभी तक मोहम्मद रिज़वान ने ही सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. सिर्फ 3 मैच में मोहम्मद रिज़वान 192 रन स्कोर कर चुके हैं. भारत के खिलाफ भी उन्होंने अपनी टीम के लिए मैच जिताऊ 71 रनों की पारी खेली थी, ऐसे में उन्हें टी-20 रैंकिंग में ज़बरदस्त फायदा हुआ. पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम 794 रेटिंग्स के साथ नंबर-2 पर हैं.

टॉप-10 बल्लेबाजों में सिर्फ एक भारतीय
अगर बल्लेबाजों की रैंकिंग देखें, तो टी-20 में टॉप-10 बल्लेबाजों में सिर्फ सूर्यकुमार यादव ही एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं. सूर्या रैंकिंग में चौथे नंबर पर हैं, उनके 775 रेटिंग्स प्वाइंट हैं. टॉप-5 में मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम, एडन मर्करम, सूर्यकुमार यादव और डेविड मलान शामिल हैं. सूर्यकुमार यादव के बाद कप्तान रोहित शर्मा 14वें नंबर पर हैं, उन्हें 3 पायदान का फायदा हुआ है. विराट कोहली 542 रेटिंग्स के साथ 29वें नंबर पर हैं.

अगर बॉलर्स की रैंकिंग देखें तो टॉप-10 में एक भी भारतीय बॉलर नहीं है. ऑस्ट्रेलिया के जोश हेज़लवुड नंबर-1 टी-20 बॉलर बने हुए हैं. जबकि अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी नंबर-1 टी-20 ऑलराउंडर हैं. ऑलराउंडर की लिस्ट में हार्दिक पंड्या नंबर-5 पर मौजूद हैं और टॉप-10 में इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं. अगर टीम रैंकिंग की बात करें तो टी-20 में भारत नंबर-1 टीम है. टी-20 रैंकिंग में भारत की 268 रेटिंग्स है, जबकि नंबर-2 पर मौजूद इंग्लैंड के 262 रेटिंग्स प्वाइंट हैं. पाकिस्तान भी 262 रेटिंग्स प्वाइंट के साथ नंबर-3 पर मौजूद है.

 

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...