10.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल दिल्ली कारपोरेट में कब सुलझेगा टाउनशिप के व्यापारियों का डबल स्टोरी...

भेल दिल्ली कारपोरेट में कब सुलझेगा टाउनशिप के व्यापारियों का डबल स्टोरी दुकानों का मामला

Published on

-वर्षों से मांग कर रहे हैं व्यापारी

भोपाल

सालों से भेल के व्यापारी और प्रबंधन आमने-सामने हैं । नेताओं ने व्यापारियों की मांगों को लेेकर भोपाल से लेकर दिल्ली तक गुहार लगाई है । व्यापारी संघ के अध्यक्ष तो बदलते रहे लेकिन मांगें आज तक पूरी नहीं हुई । ऐसा ही एक मामला भेल टाउनशिप के मार्केटों में दुकानों को डबल स्टोरी करने का भेल दिल्ली कारपोरेट में अटका हुआ है। लंबे समय से भेल व्यापारी महासंघ दुकानों की ऊंचाई 20 फीट किए जाने की मांग कर रहा है जबकि मौजूदा में दुकानों की ऊंचाई 16 फीट है। व्यापारी यह ऊंचाई बढ़ाकर 20 फीट करना चाहते हैं। इसे लेकर व्यापारी धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं।

विवाद की बढ़ती स्थिति देख भेल प्रबंधन ने मामला भेल कारपोरेट आफिस दिल्ली पर टाल दिया। लंबे समय से भेल टाउनशिप के व्यापारी डबल स्टोरी दुकान के निर्माण की मांग कर रहे हैं। भेल प्रबंधन 16 फीट ऊंची दुकान के निर्माण की अनुमति दे रहा है जबकि दुकानों में पूर्व में ही 16 फीट ऊंचाई है। इसलिए व्यापारी 20 फीट ऊंची डबल स्टोरी की मांग कर रहे हैं।

विधायक श्रीमती गौर ने भी दिल्ली जाकर व्यापारियों की मांगों का निराकरण कराने की कोशिश की । उनके दखल के बाद भेल नगर प्रशासन ने मार्केटों में व्यापारियों और लोगों की सुविधा के लिए शेड और सुलभ शौचालय का ही निर्माण कराया है। अन्य बाजारों में भी यह कार्य चरणबद्ध रूप से किए गये। इसके लिए भी व्यापारी लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे थे।

इधर भेल की माने तो दुकानों की ऊंचाई बढ़ाने का मामले में दिल्ली कारपोरेट आफिस से निर्णय होगा। कारपोरेट को इस मामले में अवगत करा दिया गया है। इधर भेल व्यापारी महासंघ और राजनेताओं के बीच व्यापारियों का मामला लंबे समय से लंबित है। इसका कारण आपस में तालमेल की कमी का होना बताया जा रहा है। मार्केटों में विकास कार्य नहीं हो पाने से व्यापारियों में नाराजगी बढ़ रही है।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...