17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलटीम इंडिया एशिया कप से बाहर, अब पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच होगा फाइनल...

टीम इंडिया एशिया कप से बाहर, अब पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच होगा फाइनल मुकाबला!

Published on

शारजाह,

टीम इंडिया एशिया कप 2022 से बाहर हो गई है. बुधवार को शारजाह में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को एक विकेट से हरा दिया. पाकिस्तान की जीत के साथ ही अफगानिस्तान और भारत दोनों का फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया है. अब 11 सितंबर को दुबई में होने वाले फाइनल मुकाबले में श्रीलंका का सामना पाकिस्तान से होने जा रहा है. वैसे अभी भी सुपर-चार के दो मैच बचे हुए हैं लेकिन दोनों टीमों का फाइनल खेलना तय है.

भारतीय टीम अब 8 सितंबर को दुबई में खेले जाने वाले सुपर-चार के अपने आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान को हरा भी देती है तो वह दो अंकों तक ही पहुंच पाएगी. यानी कि प्वाइंट्स के मामले में भारत अब पाकिस्तान और श्रीलंका को किसी हालत में नहीं पछाड़ सकता है. पाकिस्तान और श्रीलंका के चार-चार अंक हैं.

सस्ते में आउट हुए बाबर आजम
130 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने पहले ओवर में ही कप्तान बाबर आजम का विकेट गंवा दिया. इसके बाद 50 रनों के भीतर ही पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान और फखर जमां के विकेट भी गंवा दिए. लेकिन इफ्तिखार अहमद और शादाब खान के बीच हुई 42 रनों की पार्टनरशिप ने पाकिस्तानी पारी को ट्रैक पर लौटाया.

आखिरी ओवर में नसीम ने बल्ले से किया कमाल
इफ्तिखार अहमद ने 30 और शादाब खान ने 36 रनों की पारी खेली. इफ्तिखार अहमद के पवेलियन लौटने के बाद पाकिस्तान ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवा दिया जिससे उसका स्कोर 8 विकेट पर 110 रन हो गया. इसके बाद आसिफ अली भी कुछ बड़े हिट मारकर आउट हो गए. आखिरी ओवर में पाकिस्तान को 11 रन बनाने थे लेकिन नसीम शाह ने पहली दो बॉल पर छक्का लगाकर मैच समाप्त कर दिया.

अफगानिस्तान को मिली थी ताबड़तोड़ शुरुआत
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी अफगानिस्तान टीम को उसके सलामी बल्लेबाजों ने एक बार फिर तेज शुरुआत दिलाई. रहमानुल्लाह गुरबाज (17) ने पारी के दूसरे ओवर में हसनैन के खिलाफ दो छक्के जड़े तो वही हजरतुल्लाह जजई (21) ने चौथे ओवर में हारिस रउफ के खिलाफ दो चौके लगाए. हालांकि रउफ ने उसी ओवर की पांचवीं गेंद पर गुरबाज को बोल्ड कर उनकी पारी को खत्म किया. गुरबाज ने जजई के साथ पहले विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी की. फिर जजई पारी के पांचवें ओवर में मोहम्मद हसनैन का शिकार बन गए.

…फिर लड़खड़ा गई पारी
लगातार दो झटकों के बाद इब्राहिम जदरान और करीम जनत (15) ने 35 रनों की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की. हालांकि पाकिस्तान की कसी हुई गेंदबाजी के सामने दोनों बल्लेबाज तेजी से रन जुटाने के लिए जूझते दिखे. मोहम्मद नवाज ने 12वें ओवर में बड़ा शॉट लगाने की कोशिश कर रहे जनत को पवेलियन लौटाया. फिर नजीबुल्लाह जदरान (10) भी 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर वह बोल्ड हो गए.

अगली ओवर की पहली ही गेंद पर नसीम शाह की गेंद पर खाता खोले बगैर आउट हो गए जिससे अफगानिस्तान का स्कोर पांच विकेट पर 91 रन हो गया. उधर इब्राहिम जादरान ने रन गति को तेज करने के लिए शादाब की गेंद पर छक्का जड़ा लेकिन वह भी 17वें ओवर में रउफ की गेंद पर विकेटकीपर रिजवान को कैच थमा बैठे.

राशिद खान ने बचाई लाज
बाद में अजमतुल्लाह ओमरजाई और राशिद खान की जोड़ी ने इसके बाद आखिरी तीन ओवर में 24 रन जोड़े जिससे अफगानिस्तान छह विकेट पर 129 रन तक पहुंच सका. राशिद 18 और ओमरजाई 10 रन पर नाबाद रहे. हारिस रउफ दो विकेट्स के साथ पाकिस्तान के सबसे सफल गेंदबाज रहे. वहीं नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज और शादाब खान को एक विकेट मिला.

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...