भोपाल
हेवु भारतीय मजदूर संघ एजीएम आईआर आरिफ सिद्दिकी से मिला । प्रतिनिधि मंडल ने भेल शिक्षा मंडल के स्कूलों को लेकर प्रबंधन से चर्चा करने के बाद कैंटीन के सुधार के लिए प्रबंधन को सुझाव दिए जिसके परिणाम स्वरूप स्कूल और कैंटीन की समस्या का निराकरण किया गया। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए हेवु भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष विजय सिंह कठैत द्वारा एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल बनाया गया यह प्रतिनिधिमंडल आज दिनांक 08/09/2022 को प्रबंधन से मिला, और अस्पताल में हो रही अनियमितताओं के बारे में प्रबंधन को अवगत कराया गया।
