-विनय, राजीव, ईसादौर, कॉक बने ईडी तो रामनाथन त्रिची यूनिट के जीएमआई
-भोपाल की कमान विनय को, राजीव रानीपेठ, ईसादौर एचआर दिल्ली और कॉक को आरओडी मिला
-अगले साल एसएम रामनाथन बनेंगे भेल की त्रिची यूनिट के मुखिया
भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल की बहु प्रतिक्षित कार्यपालक निदेशक पद पर प्रमोशन के लिस्ट निकलने के बाद भोपाल यूनिट कॉडर के 10 में से 5 अफसरों ने प्रमोशन पाने में सफलता हासिल कर ली । कंपनी के 71 महाप्रबंधक,जीएमआई और जीएम हेड साक्षात्कार में शामिल हुये । बुधवार को साक्षात्कार के तुरत्न बाद ही देर रात भेल दिल्ली कॉरपोरेट ने 30 अफसरों की प्रमोशन लिस्ट भी जारी कर दी ।
यह बड़ी बात है कि भोपाल कॉडर के रानीपेठ यूनिट के जीएमआई राजीव सिंह,झांसी यूनिट के जीएम हेड विनय निगम,दिल्ली एचआर जीएम हेड एम ईसादौर,और दिल्ली आरओडी संजीव कॉक प्रमोशन पाने में सफल हो गये जबकि भोपाल कॉडर के ही लंबी रेस के अफसर जीएम ऑप्रेशन त्रिची यूनिट को जीएम आई बनाया गया है । इस यूनिट से 2 अफसरों का प्रमोशन होना था इसलिये त्रिची के वर्तमान मुखिया ईडी बना दिया गया । अगले साल वर्तमान ईडी के रिटायर होने के बार श्री रामनाथन ही त्रिची यूनिट की कमान संभालेंगे।
इसी तरह टीएस वर्धराजन,एसवी श्रीनिवासन,मिलिन्द ग्रीस कोपीकर,टीएस मुर्ली,मीना कैसरी,पंकज जैन,एसके बावेजा, प्रवीण किशोर,केएस मूर्ति,बैनी वर्मा,बी बालासुब्रमनीयन,के रविशंकर,सुरोजीत मंडल,एम थिरूनिलयकनंदन,एस जिनेन्द्र रैड्डी, बी इजीहीलमरन,आरोमी मुखर्जी,नरेन्द्र कुमार,अरूमी मुखर्जी,राजेश कोहली,मानस कुमार घोष,असीम सुर,नरेन्द्र कुमार,बीवीएन किशोर,राकेश कुमार चोखनी,नवीन सक्सेना,राजीव कुमार गुप्ता का भी प्रमोशन किया गया ।
जैसा की कहा जा रहा था कि भोपाल जैसी बड़ी यूनिट में एक तेज तर्रार मुखिया की जरूरत है ऐसा ही भेल दिल्ली कॉरपोरेट के मुखिया ने कर दिखाया । भोपाल कॉडर के झांसी यूनिट के मुखिया को ईडी पद पर प्रमोशन देकर भोपाल यूनिट में भेज दिया है । 2025 तक श्री निगम इस यूनिट के मुखिया रहेंगे । वह इसी यूनिट में कई विभागों में काम कर चुके हैं । यही नहीं ट्रांसफरमर में जैसे महत्वपूर्ण विभाग में भी काम कर चुके हैं । यहीं से उनके प्रमोशन का सिलसिला शुरू हुआ था । जीएम बनाकर जगदीशपुर यूनिट में काम सौंपा था । वहां से अल्प समय में ही उन्हें वापस जीएम ऑप्रेशन बनाकर भोपाल यूनिट लाया गया । बेहतर परफारमेंश के कारण उन्हें झांसी यूनिट का मुखिया बनाया था । इस यूनिट में भी रिकार्ड उत्पादन व लाभ देकर उन्होंने कंपनी में अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली ।
भेल दिल्ली कॉरपोरेट के मुखिया ने एक बेहतर फैसला लेकर उन्हें प्रमोशन देकर भोपाल यूनिट की कमान सौंपी । वह इस यूनिट की नस-नस से वाकिफ हैं । कर्मचारी और कर्मचारी नेता उनकी कार्य प्रणाली को बेहतर जानते हैं । इसलिये यह माना जा रहा है कि भोपाल यूनिट न केवल बेहतर परफारमेंश करेगी बल्कि नेतागिरी पर भी कुछ हद तक लगाम लगेगी । वर्तमान ईडी एसके बावेजा एक मिलन सार व्यक्तित्व के धनी हैं । उन्होंने अपने कार्यकाल में यूनिट के परफारमेंश को बेहतर बनाये रखा । उनका तबादला दिल्ली कॉरपोरेट के फायनेंस में किया गया है । वैसे भी वह शुरू से ही हरिद्वार या दिल्ली जाने के इच्छुक थे । अगले साल अपने गृह नगर हरिद्वार पहुंच सकते हैं ।
