19.7 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिमिशन 2024: बीजेपी ने राज्यों में भेजे नए 'सेनापति', सुनील बंसल का...

मिशन 2024: बीजेपी ने राज्यों में भेजे नए ‘सेनापति’, सुनील बंसल का रोल भी समझ लीजिए

Published on

नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनावों की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। इस कड़ी में पार्टी ने शुक्रवार को अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। कई राज्यों के प्रदेश प्रभारी बदले गए हैं। साथ ही बीजेपी ने दो पूर्व सीएम और एक पूर्व केंद्रीय मंत्री को भी जिम्मेदारी दी है। बिप्लव देब को त्रिपुरा सीएम पद से हटाया गया था । विजय रुपाणी को गुजरात सीएम की जिम्मेदारी से और प्रकाश जावडेकर को केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया था। अब तीनों को ही अलग अलग प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।

पिछले महीने 10 तारीख को बीजेपी ने सुनील बंसल को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्ति किया था। साथ ही कहा कि वे उनकी पश्चिम बंगाल, ओड़िशा और तेलंगाना के प्रदेश प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी रहेगी। अब संगठन में जो बदलाव किए गए हैं उसमें तेलंगाना का प्रभारी पार्टी महासचिव तरुण चुघ को बनाया गया है। बिहार से विधान परिषद सदस्य मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने कहा कि सुनील बंसल क्षेत्रीय प्रभारी के तौर पर तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।

राज्य प्रभारियों की सूची
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को बिहार का प्रभारी बनाया गया है, वह अब तक हरियाणा के प्रभारी थे। हरियाणा की जिम्मेदारी अब त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लव कुमार देब को दी गई है। छत्तीसगढ़ का प्रभारी ओम माथुर को बनाया गया है। सांसद विनोद सोनकर को दादर-नगर हवेली और दमन द्वीप का प्रभारी बनाया गया है उनकी जगह पर त्रिपुरा का प्रभारी सांसद महेश शर्मा को बनाया गया है। नोएडा की सोसाइटी में हुए एक विवाद के बाद स्थानीय स्तर पर बीजेपी में काफी खींचतान दिख रही थी और महेश शर्मा को भी टारगेट किया जा रहा था।

सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी को झारखंड का, पूर्व मंत्री प्रकाश जावडेकर को केरल का, गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपानी को पंजाब और चंडीगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। मध्य प्रदेश के प्रभारी पी.मुरलीधर राव ही रहेंगे लेकिन यहां सह प्रभारी अब पंकजा मुंडे को बनाया गया है। राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह के साथ विजया राहटकर को सह प्रभारी बनाया गया है। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा को नॉर्थ ईस्ट प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।

Latest articles

हाउसिंग बोर्ड और निगम की नाक के नीचे बिल्डरों की मनमानी, अयोध्या बाईपास सेक्टर-जे में खाली जमीन को बनाया ‘सीवेज का तालाब’

भोपाल। राजधानी के अयोध्या बाईपास स्थित भोपाल हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर-जे में बोर्ड और...

स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल हो भोपाल विलीनीकरण का संघर्ष : मालती राय

भोपाल। राजधानी में 'भोपाल गौरव दिवस' यानी भोपाल की आजादी का जश्न भोपाल गेट...

जीतू पटवारी पर बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बरखेड़ा पठानी में मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ

भोपाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में...

राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला का निधन, रीवा में होंगे अंतिम संस्कार के कार्यक्रम

भोपाल। भेल हेम्टू इंटक के अध्यक्ष राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...