19.7 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिभाजपाई राज्यों से तेल भरवा लेना... भारत जोड़ो यात्रा पर पुरी का...

भाजपाई राज्यों से तेल भरवा लेना… भारत जोड़ो यात्रा पर पुरी का कटाक्ष

Published on

नई दिल्ली

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस की भारत जोड़ी यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे अपनी यात्रा के दौरान भाजपा शासित राज्यों से तेल जरूर भरवा लेना। इससे काफी पैसे भी बच जाएंगे। दरअसल, पुरी ने यह कटाक्ष इस संदर्भ में दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपाशासित राज्यों ने पेट्रोल और डीजल पर वैट कम कर दिया था। हालांकि कुछ गैर भाजपाई राज्यों ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था।

शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता 12 राज्यों से 3,500 किलोमीटर की यात्रा करते हुए प्रति डीजल वाहन 1,050-2,205 रुपये बचा सकते हैं। एक साथ कई ट्वीट करते हुए केंद्रीय मंत्री कहते हैं, “कांग्रेस के लिए सलाह यह है कि उन राज्यों में प्रवेश करने से पहले भाजपा से जुड़े राज्यों में ईंधन भरवा लें। क्योंकि कई राज्यों ने ईंधन की कीमतों में कमी करने से इनकार कर दिया था। उदाहरण के लिए, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर के बीच ईंधन में 14.5 रुपये प्रति लीटर का अंतर है।”

पुरी ने बताया- ऐसे बचा सकते हैं पैसा
कटाक्ष करते हुए पुरी कांग्रेस पार्टी को सलाह देते हैं, “पैसा बचाया जा सकता है: दिल्ली के बजाय हरियाणा में ईंधन भरने से 3.07 / लीटर, राजस्थान के बजाय यूपी में ईंधन भरने से 3.96 / लीटर, तेलंगाना के बजाय महाराष्ट्र में ईंधन भरने से 3.55 / लीटर जबकि, तमिलनाडु और केरल में ईंधन न भरकर क्रमश: 6.35 / लीटर और 8.63 / लीटर बचाया जा सकता है।

बाद में कह देना थैंक्सः पुरी
पुरी आगे कहते हैं, “कुल मिलाकर, 12 राज्यों, 3,500 किमी और 150 दिनों में अपनी यात्रा के दौरान, कांग्रेस 1,050 रुपये और 2,205 रुपये प्रति डीजल वाहन के बीच बचा सकती है। लक्जरी वाहनों के विशाल दल और काफिले को देखते हुए उनके ‘युवा’ नेता आमतौर पर यात्रा कर रहे हैं, वे मुझे इस सलाह के लिए बाद में धन्यवाद भी कह सकते हैं!”

इस बीच कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के नेतृ्त्व में तमिलनाडु में कन्याकुमारी जिले के नागरकोइल शहर में’भारत जोड़ी यात्रा’ के तीसरे दिन की शुरुआत की। यात्रा का तीसरा दिन नागरकोइल के स्कॉट क्रिश्चियन कॉलेज से तमिलनाडु के अझगियामंडपम जंक्शन तक चला।

गौरतलब है कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक का 3,500 किलोमीटर का मार्च राहुल गांधी करेंगे जो 150 दिनों में पूरा होगा और 12 राज्यों को कवर करेगा। 11 सितंबर को केरल पहुंचने के बाद, यात्रा अगले 18 दिनों के लिए इस राज्य से गुजरेगी, 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी। फिर उत्तर की ओर बढ़ने से पहले 21 दिनों के लिए कर्नाटक में होगी।

 

Latest articles

हाउसिंग बोर्ड और निगम की नाक के नीचे बिल्डरों की मनमानी, अयोध्या बाईपास सेक्टर-जे में खाली जमीन को बनाया ‘सीवेज का तालाब’

भोपाल। राजधानी के अयोध्या बाईपास स्थित भोपाल हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर-जे में बोर्ड और...

स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल हो भोपाल विलीनीकरण का संघर्ष : मालती राय

भोपाल। राजधानी में 'भोपाल गौरव दिवस' यानी भोपाल की आजादी का जश्न भोपाल गेट...

जीतू पटवारी पर बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बरखेड़ा पठानी में मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ

भोपाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में...

राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला का निधन, रीवा में होंगे अंतिम संस्कार के कार्यक्रम

भोपाल। भेल हेम्टू इंटक के अध्यक्ष राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...