19.7 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिजो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था... 3 हफ्ते बाद LG से मुलाकात कर...

जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था… 3 हफ्ते बाद LG से मुलाकात कर बोले CM केजरीवाल

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना से 3 हफ्ते बाद मुलाकात की। यह मुलाकात इसलिए भी खास है क्योंकि डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई जांच के बााद दोनों की यह पहली मीटिंग है। एलजी से मिलने के बाद केजरीवाल ने कहा कि जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था और उम्मीद है कि स्थिति में सुधार होगा। बता दें कि सीएम और एलजी की बैठक हर शुक्रवार को आयोजित की जाती है।

जो भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था- सीएम केजरीवाल
दिल्ली के एलजी से बैठक के बाद केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘जो भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था। मुझे उम्मीद है कि स्थिति में सुधार होगा। बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में हमारी चर्चा हुई।’केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ सप्ताह में शुक्रवार को होने वाली बैठक नहीं हुई, क्योंकि संयोगवश वह दिल्ली से बाहर थे। आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, ‘आज की बैठक बहुत अच्छी रही, कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मैंने उनसे दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कार्य में सुधार का अनुरोध किया, क्योंकि शहर में गंदगी एक बड़ा मुद्दा बन गया है। मैंने कचरे के विशाल भंडार को हटाने में दिल्ली सरकार की मदद की भी पेशकश की।’दोनों के बीच बैठक करीब 40 मिनट तक चली।

सिसोदिया के खिलाफ जांच के बाद पहली मुलाकात
गौरतलब है कि दिल्ली सरकार की आबकारी नीति 2021-22 की सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद से आप नीत दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच संबंध बिगड़े हैं। सिसोदिया के आवास पर यह छापेमारी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितता के सिलसिले में की गई थी। दरअसल, उपराज्यपाल सक्सेना ने शराब नीति में कथित घोटाले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।

Latest articles

हाउसिंग बोर्ड और निगम की नाक के नीचे बिल्डरों की मनमानी, अयोध्या बाईपास सेक्टर-जे में खाली जमीन को बनाया ‘सीवेज का तालाब’

भोपाल। राजधानी के अयोध्या बाईपास स्थित भोपाल हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर-जे में बोर्ड और...

स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल हो भोपाल विलीनीकरण का संघर्ष : मालती राय

भोपाल। राजधानी में 'भोपाल गौरव दिवस' यानी भोपाल की आजादी का जश्न भोपाल गेट...

जीतू पटवारी पर बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बरखेड़ा पठानी में मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ

भोपाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में...

राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला का निधन, रीवा में होंगे अंतिम संस्कार के कार्यक्रम

भोपाल। भेल हेम्टू इंटक के अध्यक्ष राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...