13.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यमूसेवाला मर्डर: शार्प शूटर दीपक मुंडी समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी...

मूसेवाला मर्डर: शार्प शूटर दीपक मुंडी समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी कामयाबी

Published on

चंडीगढ़

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्यारोपी खूंखार गैंगस्टर दीपक मुंडी को गिरफ्तार कर लिया है। दीपक मुंडी समेत तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इस मिशन को अंजाम देने के लिए पंजाब पुलिस, केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस ने मिलकर संयुक्त अभियान चलाया, जिसके बाद दीपक मुंडी को पकड़ा जा सका।

दीपक उर्फ मुंडी के साथ उसके जो दो उन्य सहयोगी गिरफ्तार हुए हैं, उनके नाम कपिल पंडित और राजिंदर है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि दीपक मुंडी, कपिल, और राजिंदर को टीम ने पश्चिम बंगाल-नेपाल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन को एक बेहद गुप्त सूचना के बाद खुफिया तरीके से अंजाम दिया गया।

बोलेरो मॉड्यूल का हिस्सा था दीपक
पुलिस ने बताया कि मूसेवाला हत्याकांड में दो मॉड्यूल यूज किए गए थे। एक मॉड्यूल बोलेरो था और दूसरा कोरोला मॉड्यूल था। दीपक इस हत्याकांड में बोलेरो मॉड्यूल का पार्ट था। इस मॉड्यूल को हरियाणा का शार्प शूटर प्रियव्रत फौजी लीड कर रहा था। इसी मॉड्यूल में अंकित सिरसा भी था।

8 जुलाई को गुट से हो गया था अलग
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मूसेवाला की हत्या करने के बाद ये सभी आरोपी गुजरात भाग गए थे। दीपक उर्फ मुंडी 8 जुलाई को तरनतारन में अन्य आरोपियों से अलग होकर फरार हो गया था। पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड में तीन शॉर्प शूटरों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं दो शार्प शूटर बीते दिनों पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ में मारे जो चुके हैं।दीपक उर्फ मुंडी भी शार्प शूटरों की लिस्ट में ही है। उसने मूसेवाला की हत्या के लिए आधुनिक हथियार का यूज किया था और मूसेवाला को मारने के बाद वह इस हथियार को साथ लेकर फरार हुआ था।

Latest articles

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

नगर निगम में फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त की जांच तेज, करोड़ों के भुगतान की परतें खुलेंगी

भोपाल भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...