13.2 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedसीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से 1 Cr की ठगी, CEO अदार पूनावाला...

सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से 1 Cr की ठगी, CEO अदार पूनावाला के नाम पर कंपनी से ट्रांसफर करवाई रकम

Published on

पुणे

आम लोगों के साथ ठगी के कई मामले सामने आते हैं। हर थाने में फ्रॉड का लगभग एक केस सामने आ जाता है। इस बार जालसाजों ने वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को निसाना बनाया। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अदार पूनावाला के नाम से मेसेज भेजकर कंपनी को ही ठगी का शिकार बनाया। कंपनी ने इस मेसेज पर ठगों को एक करोड़ रुपये भी ट्रांसफर कर दिए। अब पुणे पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके जांच और ठगी करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।

बुंडगार्डन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह धोखाधड़ी बुधवार और गुरुवार की दोपहर के बीच हुई। वरिष्ठ निरीक्षक प्रताप मानकर ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत धोखाधड़ी और अपराधों के लिए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अदार पूनावाला का था नंबर
एसआईआई के निदेशकों में से एक सतीश देशपांडे की ओर से यह एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि खुद को अदार पूनावाला बताने वाले शख्स ने उन्हें वॉट्सऐप भेजा। वॉट्सऐप पर जो नंबर पर वह अदार पूनावाला का ही था।

अलग-अलग खातों में रकम हुई ट्रांसफर
फर्म के वित्त प्रबंधक ने बताया कि प्रेषक ने देशपांडे को कुछ बैंक खातों में तुरंत धन हस्तांतरित करने के लिए कहा। यह मानते हुए कि यह मेसेज सीईओ का था कंपनी के अधिकारियों ने 1,01,01,554 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए।

ऐसे हुई शक
हालांकि रुपये ट्रांसफर करने के बाद उन्हें यह एहसास हुआ कि यह पहली बार है जब इस तरह से आदार पूनावाला ने रुपये ट्रांसफर करने को कहा है। इससे पहले इस तरह से उन्होंने कभी रुपये ट्रांसफर करने को नहीं कहा। उसके बाद उन्होंने कंफर्म किया तो पता चला कि कंपनी के साथ ठगी हुई है।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...