15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयक्लब में मिले युवक के साथ होटल में गई महिला, 4 लोगों...

क्लब में मिले युवक के साथ होटल में गई महिला, 4 लोगों ने किया गैंगरेप

Published on

नई दिल्ली,

एक आइलैंड पर दोस्तों संग छुट्टियां मनाने गईं एक महिला ने चार पुरुषों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि नाईट क्लब में पार्टी के बाद वह उन पुरुषों के साथ उनके होटल गई थीं. वहां उन्होंने अपनी मर्जी से उनमें से एक पुरुष के साथ संबंध बनाया था. लेकिन महिला का दावा है कि इसके बाद चार पुरुषों ने उनका गैंगरेप किया.

31 साल की यह महिला ब्रिटेन के ब्राइटन की रहनेवाली हैं. वह ग्रीस के रोड्स आइलैंड पर घूमने गई थीं. महिला ने बताया कि 4 सितंबर की सुबह वह दोस्तों के साथ फलिराकी इलाके के एक रिजॉर्ट में गई थीं. यहां एक नाईट क्लब में उन लोगों की मुलाकात बेल्जियम से आए पुरुषों से हुई.

रिपोर्ट्स के मुताबिक वे लोग फलिराकी के डांस सिटी नाईट क्लब में पुरुषों से मिले थे. महिला ने बताया कि बेल्जियम से आए पुरुषों की उम्र 30 से 35 साल के बीच है. नाईट क्लब में एन्जॉय करने के बाद इन पुरुषों के साथ वह और उनकी दोस्त फलिराकी के एक होटल में गए. इसी होटल में बेल्जियम से आए सभी पुरुष ठहरे हुए थे.

लोकल न्यूजपेपर Dimokratiki के मुताबिक, ग्रीस की पुलिस को ब्रिटिश महिला ने बताया कि होटल में वहां मौजूद पुरुषों में से एक के साथ उन्होंने अपनी मर्जी से संबंध बनाए थे.महिला ने बताया कि थोड़ी देर बाद उनके सभी दोस्त होटल से चले गए और वह वहां अकेली रह गईं. महिला का दावा है कि इसके बाद वहां मौजूद चारों पुरुषों ने उनका गैंगरेप किया.

महिला ने पुलिस को बताया कि वह पुरुषों के बीच से भागने में कामयाब रहीं. वह उस होटल से भागकर वहां पहुंची जहां वह पहले से ठहरी हुई थीं. महिला ने 5 सितंबर को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी.रोड्स की पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की और चारों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया. महिला ने सभी आरोपियों की पहचान भी कर ली. जांचकर्ताओं ने चारों पुरुषों के DNA सैंपल्स भी ले लिए हैं.

ग्रीक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चारों पुरुषों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है. पुलिस ने होटल के CCTV फुटेज और डांस सिटी नाईट क्लब की फुटेज की जांच शुरू कर दी है. इधर, 6 सितंबर को रेप के सभी आरोपियों को बेल पर छोड़ दिया गया.

 

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, यूएस अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई

ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे अम्मान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान...