13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराजनीतिगुलाम नबी आजाद ने ऐसा क्या कहा, जयराम रमेश बोले- मौसम बदल...

गुलाम नबी आजाद ने ऐसा क्या कहा, जयराम रमेश बोले- मौसम बदल गया है

Published on

नई दिल्‍ली

गुलाम नबी आजाद ने हाल में कांग्रेस से रास्‍ते अलग कर लिए हैं। वह अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान कर चुके हैं। कांग्रेस उन्‍हें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हमदर्द के तौर पर दिखाने की कोशिश कर रही है। उनके हर बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया आ जाती है। यह जुबानी जंग का रूप ले लेती है। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि वह किसी की व्‍यक्तिगत आलोचना से परहेज करते हैं। इसका कारण डर नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डरने की बात पर आजाद ने यह बात कही। साथ ही उन्‍होंने राहुल गांधी का भी नाम लिया। आजाद ने कहा क‍ि वह राहुल गांधी की तरह किसी को गाली नहीं देते हैं। इस पर कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता जयराम रमेश की प्रतिक्रिया आ गई। रमेश ने उनके इस बयान पर कहा कि क्‍लाइमेट चेंज हो गया है। अब यही जनाब बीजेपी के वफादार सिपाही बन गए हैं।

‘मैं राहुल गांधी नहीं हूं’
दरअसल, माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक छोटा सा वीडियो क्लिप शेयर किया गया था। इसमें गुलाम नबी आजाद एक पत्रकार से मुखातिब हैं। वीडियो क्लिप में वह बोलते हैं कि भला वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से क्‍यों डरें। सात साल तक उनके सामने बैठकर उन्‍होंने तकरीरें की हैं। इसके बाद वह कहते हैं, ‘मैं राहुल गांधी की तरह किसी व्यक्ति को गाली नहीं देता हूं। मैं पॉलिसी पर बात करता हूं। हर एक व्‍यक्ति को अल्लाह ने बनाया है।’ इस वीडियो क्लिप पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश का बयान आया। उन्‍होंने कहा कि क्‍लाइमेट चेंज हो गया है। अब ये जनाब बीजेपी के वफादार सिपाही बन गए हैं।

बदले-बदले से हैं सुर
हाल में गुलाम नबी आजाद ने बारामूला में एक रैली को संबोधित किया था। इसमें आर्टिकल 370 पर उनके सुर बीजेपी से मिलते दिखे थे। आजाद ने कहा था कि वह किसी को भ्रमित नहीं करेंगे। न ही वोट के लिए और न ही राजनीति के लिए। लोगों को उन मुद्दों के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए जिन्हें हासिल ही नहीं किया जा सकता है। अब आर्टिकल 370 वापस नहीं आ सकता है। इसके लिए संसद में बहुमत की जरूरत है। इसके पहले तक वह आर्टिकल 370 हटाए जाने पर इशारों में ही सही, लेकिन असहमति जताते दिखते थे। यही कारण है कि कांग्रेस उन्‍हें शक की नजर से देख रही है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...