4.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभेल न्यूज़थ्रिफ्ट सोसायटी का चुनाव नहीं कराने पर संचालक मंडल का पुतला दहन

थ्रिफ्ट सोसायटी का चुनाव नहीं कराने पर संचालक मंडल का पुतला दहन

Published on

भोपाल

बीएचईईई थ्रिफ्ट एंड के्रडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के संचालक मंडल के चुनाव के लिए 11 सितंबर की तिथि घोषित की गई थी। यह चुनाव कराने के लिए संचालक मंडल द्वारा घोषित 11वीं तारीख थी। बार-बार झूठी तारीख देने से आक्रोशित सत्यमेव जयते पैनल के साथ-साथ आम सदस्यों ने सोमवार को संस्था के प्रांगण में संचालक मंडल का पुतला दहन किया। इस मौके पर कैलाश नारायण मालवीय ने बताया कि चुनाव कराने का दायित्व संपूर्ण संचालक मंडल का है, इसलिए संचालक मंडल का पुतला दहन किया गया है।

संस्था की स्थिति पर पड़ रहा असर
दीपक गुप्ता ने बताया कि चुनाव समय पर नहीं होने से संस्था की स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। संस्था की साख धूमिल हो रही है, इस कारण आम सदस्य इस संचालक मंडल से काफी आक्रोशित हंै।संचालक मंडल द्वारा अपने संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन में असफल होने के आक्रोश स्वरूप सत्यमेव जयते पैनल ने सोमवार को पुतला दहन किया।

शीघ्र ही चुनाव नहीं कराए गए तो आंदोलन करेंगे
सत्यमेव जयते पैनल का कहना है कि शीघ्र ही चुनाव नहीं कराए गए तो पैनल और आंदोलनों की ओर अग्रसर होगा। सत्यमेव जयते पैनल के उम्मीदवार नरेश सिंह जादौन ने बताया कि 2019 के संशोधन के तहत संचालक मंडल डिप्टी कलेक्टर, डिप्टी रजिस्ट्रार या उससे ऊपर के अधिकारियों को चुनाव के लिए नियुक्त कर सकता है।

वर्तमान में भोपाल शहर में 200 से अधिक अधिकारी इस स्तर के कार्यरत हैं, जिन्हें कभी भी चुनाव अधिकारी नियुक्त कर चुनाव संपन्न कराया जा सकता है। परंतु संचालक मंडल की नियत में खोट है और वह किसी न किसी बहाने से अपनी सत्ता कायम रखना चाहता है। यह संस्था की साख और उसकी वित्तीय स्थिति के लिए बहुत खतरनाक स्थिति है।

संचालक मंडल करे संवैधानिक दायित्व का निर्वहन
इसलिए संचालक मंडल को अपने संवैधानिक दायित्व का निर्वहन करते हुए शीघ्र चुनाव करवाना चाहिए। पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से चेतन साहू, नामदेव, ओम प्रकाश प्रसाद, हृदेश गोयल, श्याम चौहान, दुर्ग सिंह मरावी, मुन्ना ठाकुर, कुलदीप मौर्या, योगेंद्र देशवाली, यशवंत कुमार एवं समस्त उम्मीदवार सहित सैकड़ों की संख्या में संस्था सदस्य उपस्थित रहे।

 

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...