14.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यनिक्कर में नेहरू की तस्वीर शेयर कर हिमंता ने कांग्रेस से पूछा,...

निक्कर में नेहरू की तस्वीर शेयर कर हिमंता ने कांग्रेस से पूछा, क्या इसे भी जला दोगे

Published on

नई दिल्ली।

कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए एक तस्वीर पोस्ट की गई थी। उस तस्वीर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ड्रेस कोड को जलते हुए दिखाया गया था। इस ट्वीट को लेकर जमकर बवाल हुआ। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर चौतरफ वार किया। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने भी एक तस्वीर जारी की है। इस तस्वीर में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू निक्कर में दिख रहे हैं।

कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी की आलोचना के लिए मशहूर हिमंता सरमा ने तस्वीर पोस्ट करते हुए कांग्रेस से पूछा है कि क्या इसे भी जला दोगे।हालांकि, फोटो में नेहरू आरएसएस की खाकी वर्दी में नहीं बल्कि कांग्रेस के सेवा दल की वर्दी में दिख रहे हैं। शॉर्ट्स में नेहरू की तस्वीरें अक्सर इस झूठे दावे के साथ वायरल होती हैं कि नेहरू ने भगवा खाकी पहनी थी और आरएसएस की एक बैठक में शामिल हुए थे।

आपको बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। इस बीच कांग्रेस ने सोमवार को आलोचना करते हुए ट्वीट किया, “देश को नफरत के बंधन से मुक्त करने और भाजपा-आरएसएस द्वारा किए गए नुकसान को कम करने के लिए कदम दर कदम हम अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे।”

इसके बाद भाजपा ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को ‘आग लगाओ यात्रा’ करार दिया। वहीं, आरएसएस ने कहा कि कांग्रेस नफरत के जरिए लोगों को जोड़ना चाहती है। इससे पहले बीजेपी ने विवादित पादरी फादर जॉर्ज पोन्नैया से मुलाकात के लिए राहुल गांधी पर निशाना साधा था।

कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को पूछा “क्या भाजपा में हर कोई घुंघरू पहनता है? वह केवल राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस को मिली अपार सफलता से लोगों का ध्यान हटाना चाहती है।” हिमंत बिस्वा का ट्वीट वायरल हो गया क्योंकि शॉर्ट्स में नेहरू की तस्वीरें कई बार फैक्ट-चेक की जा चुकी हैं।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...