19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालनव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को 'वसुधैव कुटुंबकम्'...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन ही हमारी संस्कृति की महानता; नव संवत्सर में है वैज्ञानिक दूरदर्शिता

Published on

भोपाल

राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत 2083) के शुभारंभ के अवसर पर “नूतन वर्ष आरंभ उत्सव” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने अपने संबोधन में हिंदू नववर्ष की वैज्ञानिकता, सनातन संस्कृति की महानता और युवा पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुड़ी पड़वा केवल एक पर्व नहीं है, बल्कि ये वह समय है जब प्रकृति स्वयं नवजीवन का उत्सव मनाती है। हमारे ऋषियों ने नववर्ष का आरंभ उसी समय से किया जब प्रकृति नई ऊर्जा से भर जाती है, जो हमारे सनातन ज्ञान की वैज्ञानिक और सांस्कृतिक दूरदर्शिता का अद्भुत उदाहरण है।
राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि हमारी संस्कृति केवल मनुष्य नहीं, बल्कि समस्त सृष्टि के कल्याण की भावना से प्रेरित है। हमारी संस्कृति में पीपल, तुलसी, नदी  और सूर्य को पूजनीय माना गया है, जो प्रकृति, पशु-पक्षियों और समस्त जीवों के प्रति हमारी करुणा को दर्शाता है। यह केवल हमारी आस्था नहीं है, बल्कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर चलने की एक महान जीवन पद्धति है।

श्रीमती गौर ने कहा कि आज सबसे बड़ी आवश्यकता हमारी नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की है। युवाओं को गर्व के साथ यह बताना चाहिए कि वे उस महान सनातन परंपरा के वाहक हैं, जिसने पूरी दुनिया को “वसुधैव कुटुंबकम्” और “सर्वे भवन्तु सुखिनः” का संदेश दिया।
राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कार्यक्रम के आयोजकों को इस भव्य उत्सव के लिए बधाई दी। उन्होंने विक्रम संवत 2083 के पावन अवसर पर सभी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को सहेजते हुए समाज में एकता, सेवा और संस्कार की ज्योति को और अधिक प्रज्वलित करने का संकल्प दिलाया।

Read Also :- बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...