14.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यगुजरात चुनाव से पहले AAP को झटका, बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी,...

गुजरात चुनाव से पहले AAP को झटका, बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी, लगाए गंभीर आरोप

Published on

अहमदाबाद

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनीत‍िक सरगर्मी तेज हो गई है। गुजरात फतह का सपना संजोय आम आदमी पार्टी (AAP) को अहमदाबाद में बड़ा झटका लगा है। अहमदाबाद आप के उपाध्यक्ष शाकिर शेख ने इस्तीफ की घोषणा की है। उन्‍होंने पार्टी पर पैसे के बल पर टिकट देने का आरोप लगाया है। दरअसल आम आदमी पार्टी में व‍िधानसभा चुनाव से पहले उम्मीदवार की घोषणा होते ही हंगामा शुरू हो गया है। वेजलपुर के प्रत्याशी के खिलाफ नगर उपाध्यक्ष की नाराजगी सामने आ गई है। शाकिर शेख का आरोप है कि कल्पेश पटेल को पैसे के बल पर टिकट मिला। आम आदमी पार्टी अपने मुद्दों से भटक रही है।

शाकिर शेख ने आरोप लगाया है कि पार्टी में काम करने वालों को छोड़कर एक बाहर से आए उम्मीदवार को टिकट दिया गया। कल्पेश पटेल आप कार्यकर्ता भी नहीं हैं लेकिन उन्होंने पैसे के दम पर टिकट हास‍िल कर ल‍िया। शेख ने कहा क‍ि अहमदाबाद में आप पार्टी को एक भी सीट नहीं मिलेगी। कई नेता और कार्यकर्ता अभी भी पार्टी से परेशान हैं। आने वाले द‍िनों में आप के कई नेता और कार्यकर्ता इस्तीफा देंगे।

साल के आख‍िर में गुजरात विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी, कांग्रेस और इस बार आम आदमी पार्टी तीसरी पार्टी के रूप में मैदान में एक-दूसरे से भिड़ेगी। इन सबके बीच केजरीवाल की आप ने पूरे जोश के साथ चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। गुजरात आप के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर तीसरी सूची की घोषणा की। इस सूची में 10 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

भारतीय ट्राइबल पार्टी ने आप के साथ गठबंधन तोड़ा
इससे पहले छोटू वसावा की भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) ने आम आदमी पार्टी (आप) के साथ अपना चार माह पुराना चुनाव पूर्व गठबंधन तोड़ दिया। साथ ही, इसने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बीटीपी को हराने के लिए यहां अरविंद केजरीवाल को भेजा है। आप और बीटीपी ने मई में एक रैली में चुनाव पूर्व गठबंधन की घोषणा की थी। दोनों दलों ने आगामी राज्य विधानसभा चुनाव साथ मिल कर लड़ने का फैसला किया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...