14.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यबिहार : थूक चटवाया, पिटाई की, नंगा किया, साइकिल चोरी का शक,...

बिहार : थूक चटवाया, पिटाई की, नंगा किया, साइकिल चोरी का शक, थाने से 200 मीटर की दूरी पर किसका राज?

Published on

मुजफ्फरपुर

पहले थूक चटवाई, फिर जमकर पिटाई की, उससे भी दिल नहीं भरा तो कपड़े फाड़कर नंगा कर दिया। अधेड़ शख्स पर साइकिल चोरी करने के प्रयास का आरोप लगाया गया। ये सब कुछ एक वीडियो में कैद है। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि लोग गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। सीटियां बजा रहे हैं। तालियां बजा रहे हैं। शोर-गुल कर रहे हैं। वो अधेड़ शख्स बदहवास है। उसे समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर हो क्या रहा है। ये सबकुछ करनेवाले लोग संभ्रांत, समझदार और एक ही गांव के लगते हैं। जहां ये सबकुछ हो रहा है, वहां से महज 200 मीटर की दूरी पर थाना भी है। मगर किसी ने ये जहमत नहीं उठाई कि अगर वो चोरी कर भी रहा था तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया जाए।

मुजफ्फरपुर में इंसानियत शर्मसार
मुजफ्फरपुर में भीड़ तंत्र का फैसला दिखा। अधेड़ को पहले थूक चाटने पर मजबूर किया गया। बाद में कपड़े फाड़कर नंगा कर भगाया गया। साइकिल चोरी का आरोप लगा भीड़ ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। अहियापुर थाना इलाके के जीरोमाइल गोलंबर की घटना बताई जा रही है। शासन का भय आमलोगों में नहीं दिख रहा। आए दिन कानून हाथ में लेकर भीड़ खुद ही इंसाफ करने पर उतारू हो जाती है।

थाने से महज 200 मीटर की दूरी
जिले के औराई में प्रेमी जोड़े की पिटाई भीड़ ने की थी। अभी ये मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि शहर के अहियापुर थाने से महज 200 मीटर दूर भीड़ ने एक अधेड़ व्यक्ति को पीटा डाला। जमीन पर थूक कर उसे चाटने को कहा गया। बाद में उसके कपड़े फाड़कर नंगा कर भगा दिया गया। पुलिसिया नाकामी और बढ़ते अपराध के बीच लोगों में आक्रोश का बढ़ता भाव हिंसात्मक रूप लेने लगा है।

दवा खरीदने आया था अधेड़ शख्स
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अधेड़ का कहना है कि वो गांव से दवा खरीदने जीरोमाइल आया था। गलती से एक साइकिल पर टेक लगाकर खड़ा हो गया। जिसके बाद उसे लोगों ने साइकिल चोर समझ लिया। वहीं, अहियापुर के थानेदार विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत नहीं दर्ज कराई गई। पुलिस अधेड़ व्यक्ति की तरफ से एफआईआर का इंतजार कर रही है। वायरल वीडियो में अधेड़ की पिटाई कर रहे लोगों को आइडेंटिफाई किया जा रहा है।

फैसला ऑन द स्पॉट क्यों?
पिछले कुछ दिनों से मुजफ्फरपुर में ये ट्रेंड देखने को मिल रहा है। आपराधिक वारदात होने पर न सिर्फ आम जन उसका विरोध कर रहे हैं बल्कि फैसले भी खुद ही लेने लगे हैं। कानून की मदद लेने के बजाए खुद कानून को हाथ में ले लेते हैं। ऑन द स्पॉट फैसला करने में विश्वास कर रहे हैं। इसकी बानगी मुजफ्फरपुर के जीरोमाइल गोलंबर के पास दिखी। साइकिल चोरी के आरोप में पकड़े गए अधेड़ को स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई की। वहीं, औराई थाना क्षेत्र में कथित प्रेमी युगल के रंगे हाथों पकड़े जाने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों को पोल से बांधकर बेरहमी से पीटा था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...