14.7 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यUP: 'फोन पर गंदी बातें, शादी नहीं करने पर दी धमकी', लड़की...

UP: ‘फोन पर गंदी बातें, शादी नहीं करने पर दी धमकी’, लड़की पहुंची थाने

Published on

बांदा,

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक लड़की ने युवक से परेशान होकर थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. लड़की का आरोप है कि युवक उसे बार-बार फोन करके अश्लील बातें करता है. शादी करने के लिए दबाव बना रहा है. युवती का कहना है कि आरोपी शादी नहीं करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी देता है.

युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि युवक उसे गंदी-गंदी गालियां देता है. लड़की के परिजन जहां उसके रिश्ते की कोशिश करते हैं, वहां फोन करके शादी को तुड़वा देता है. लड़की की शिकायत पर पुलिस ने शोहदे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

मामला बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव का है. युवती ने पुलिस को बताया, ‘भरतकूप थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक आए दिन फोन कर उससे अश्लील बातें करता है. कहता है कि तुमसे मैं शादी करूंगा. मुझसे शादी नहीं करोगी, तो तुम्हें जान से मार डालूंगा या मैं खुद मर जाऊंगा. गंदी-गंदी गालियां भी देता है.’

युवती ने कहा, ‘जहां मेरे परिजन मेरी शादी की कोशिश करते हैं, वहां भी युवक फोन कर गंदी-गंदी बातें करता है. इससे रिश्ता टूट जाता है. पीड़ित लड़की ने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है.’

इस मामले को लेकर बांदा के एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने कहा, “बदौसा थाना क्षेत्र में एक लड़के और लड़की में स्कूल जाते समय आपस में दोस्ती हो गई. लड़के के पास युवती के कुछ आपत्तिजनक वीडियो और फोटो थे.”

अधिकारी ने कहा, “जहां भी लड़की की शादी तय होती है, वहां आरोपी युवक उन तस्वीरों को भेजकर रिश्ता तुड़वा देता है. इस मामले में उसके परिजनों ने शिकायत की है. केस दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी.”

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...