14.7 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यबीएस येदियुरप्पा के खिलाफ दिया FIR दर्ज करना का आदेश, पूर्व सीएम...

बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ दिया FIR दर्ज करना का आदेश, पूर्व सीएम ने बताया साजिश

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता बीएस येदियुरप्पा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भ्रष्टाचार की आरोप लगाने वाली एक निजी शिकायत के मामले में अतिरिक्त सिटी सिविल एंड सेशन जज कोर्ट ने बुधवार को बीएस येदियुरप्पा और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज करने और जांच करने का आदेश दे दिया है।

कोर्ट का यह आदेश कर्नाटक हाई कोर्ट की ओर से 7 सितंबर को विशेष न्यायालय को भ्रष्टाचार की शिकायत पर नए सिरे से सुनवाई करने का निर्देश देने के ठीक एक सप्ताह बाद आया है। इस मामले में निचली अदालत ने 8 जुलाई को शिकायत खारिज कर दी थी, क्योंकि राज्यपाल ने शिकायतकर्ता टी जे अब्राहम को मंजूरी देने से इनकार कर दिया था।

क्या कहा था हाई कोर्ट ने?
हालांकि, हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि शिकायतकर्ता राज्यपाल से मंजूरी लेने के लिए सक्षम प्राधिकारी नहीं था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने बैंगलुरु विकास प्राधिकरण (BDA) ठेका देने के बदले रिश्वत ली थी। आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए युदियुरप्पा ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

पूर्व सीएम बोले- आरोपों में कोई सच्चाई नहीं
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘इनमें से किसी भी आरोप में कोई सच्चाई नहीं है। मैं इन सभी मामलों से बाहर आऊंगा। ये चीजें स्वाभाविक हैं, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।’ यह पूछे जाने पर कि क्या उनके खिलाफ कोई साजिश हैं, उन्होंने कहा हां बिल्कुल निश्चित तौर पर।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...