भोपाल
नये ईडी ने कार्यभार ग्रहण करने बाद बुधवार को भेल की बीएमएस,एचएमएस,ऐबू,सीटू और इंटक के पदाधिकारियों ने नये कार्यपालक निदेशक विनय निगम से मुलाकात कर जहां कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया वहीं उन्हें पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया । श्री निगम ने यूनियन के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया है कि वह हर संभव कर्मचारियों की समस्याओं की बात भेल दिल्ली कॉरपोरेट तक पहुंंचायेंगे । वहीं यूनिट स्तर पर जो भी समस्याएं वह यहीं निपटा दी जायेंगी । इसी तरह यूनियन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को ईडी एसके बावेजा के विदाई समारोह में भाग लिया ।
