10.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यगुलाम नबी ने की मोहन भागवत की तारीफ, कांग्रेस पर बरसे, बताया...

गुलाम नबी ने की मोहन भागवत की तारीफ, कांग्रेस पर बरसे, बताया अपना अजेंडा

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस से अलग होने के बाद से ही गुलाम नबी आजाद को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा है कि वह जम्मू-कश्मीर में भाजपा के साथ गठबंधन कर सकते हैं। उन्होंने पहले भी कहा था कि अनुच्छेद 370 को लेकर वह कश्मीर के लोगों से कोई वादा नहीं करना चाहते। अब उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की तारीफ की है। अयोध्या और ज्ञानवापी के मसले पर बात करते हुए आजाद ने कहा, मुझे नहीं पता कि भाजपा या आरएसएस के किसी नेता ने कहा कि हर मस्जिद को तोड़ना है। कुछ चीजें आरएसएस के लोगों की स्वागत करने योग्य हैं। मोहन भागवत ने कहा था कि हर मस्जिद तोड़ी नहीं जा सकती।

भूपेश बघेल ने आरोप लगाया था कि गुलाम नबी के प्रति भाजपा पहले से ही नर्म रही है। इसपर आजाद ने कहा, वह नए-नए मुख्यमंत्री बने हैं। उनका कसूर नहीं है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के तीन मुख्यमंत्रियों को नजरबंद किया गया था क्योंकि वे वहां थे। एहतियात के तौर पर उन्हें नजरबंद किया गया था। लेकिन मैं कश्मीर में नहीं दिल्ली में था। मैं दिल्ली में कौन सा प्रदर्शन करता?

कांग्रेस पर बरसे आजाद
एबीपी न्यूज से बात करते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जब हमने पार्टी में सुधार लाने की कोशिश की कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखा तो जवाब उल्टा-सीधा आया। उन्होंने कहा, वर्चुअल मीटिंग के दौरान लीडर ने कहा कि यह लेटर मोदी ने लिखा है। मैंने कहा कि मोदी साहब ये क्यों लिखेंगे कि कांग्रेस के स्थायी अध्यक्ष चाहिए और इसे मजबूत करो। आजाद ने कहा, मुझे कांग्रेस वालों ने भाजपा का राष्ट्रपति बना दिया, उपराष्ट्रपति बना दिया। उन्होंने सपने बेचकर मुझे बदनाम करने की कोशिश की लेकिन जब आंख खुली तो वह सब झूठ था।

राहुल गांधी पर क्या बोले गुलाम नबी आजाद
इस्तीफा देते वक्त गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा था और कहा था कि जो डॉक्टर है दरअसल वह कंपाउंडर है। उनका इशारा राहुल गांधी की ओर था। अब उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने व्यक्तिगत रूप से मुझे कभीअपमानित नहीं किया लेकिन लीडरशिप में कमी है। कांग्रेस खत्म हो रही है। भारत जोड़ यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि रोड नापने से कुछ नहीं मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि इसमें भी लीडर विजिबल नहीं हैं। वह ऐसे हैं जैसे कि फिल्मों में कोई किरदार कुछ समय के लिए अचानक आ जाता है।

क्या है राजनीतिक अजेंडा?
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि उनका अजेंडा किसी पार्टी को खत्म करना नहीं है। उन्होंने कहा, मैंने आर्टिकल 370 का नाम लेकर किसी को बेवकूफ नहीं बनाया है। हमने अपने तीन मुद्दे बता दिए हैं। उन्होंने कहा, मेरी पार्टी का नाम और नया झंडा सब सामने आएगा। लेकिन मैं किसी पर अटैक नहीं करने जा रहा हूं।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...